Bihar

होली 2023: पटना की फ्लाइट टिकट 13000 तक, जानिए किस एक दिन का टिकट पड़ रहा अधिक महंगा और क्या है वजह…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

होली पर दिल्ली व बेंगलुरु से पटना आने का हवाई किराया 12 हजार और चेन्नई व हैदराबाद से पटना आने का हवाई किराया 13 हजार रुपये के पार पहुंच चुका है. दिल्ली के लिए यह सामान्य से चार गुना और हैदराबाद व कोलकाता के लिए तीन गुना, जबकि बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई के लिए ढाई गुना हो चुका है.

चार मार्च को क्यों है सबसे अधिक किराया

चार मार्च को हवाई किराया दर सर्वाधिक है. इसकी वजह पांच मार्च को रविवार होना और सात मार्च से होली की छुट्टी होना है. इसके कारण महज एक दिन की छुट्टी लेने पर लोगों को होली में घर आने का अवसर मिल जा रहा है. इसलिए चार मार्च के लिए टिकटों की सबसे अधिक मांग है और इसी दिन हवाई टिकटों को दाम सबसे अधिक है.

क्यों और कब बढ़ते हैं टिकट के दाम

सोमवार को कार्यदिवस हाेने से रविवार को महानगरों से पटना आने वालों की संख्या कम है, जिससे रविवार के टिकट के दाम कम हैं. हालांकि, आम तौर पर रविवार को टिकटों के दाम सबसे अधिक होते हैं. सोमवार को टिकटों की कीमत में फिर से वृद्धि दिखती है, जिसकी वजह मंगल व बुधवार को होली की छुट्टी होना है. मंगलवार को होलिका दहन होने के कारण हवाई टिकट की कीमत कम है, क्योंकि होली पर घर आने वाले अधिकतर लोग उससे पहले ही पटना पहुंच जाना चाहते हैं.

पटना आने का हवाई किराया

शहर- 4 मार्च – 5 मार्च- 6 मार्च- 7 मार्च

दिल्ली-12151-7424-9211-7424

मुंबई-11832-9453-6174-7097

चेन्नई-13323-10226-8126-8179

हैदराबाद -13507-11610-10008-7628

बेंगलुरू-12352-9733-8419-7973

कोलकाता-6404-6036-5374-4541

दिल्ली-पटना बस सेवा की आधी से अधिक सीटें फुल

दिल्ली से पटना आने वाली बीएसआरटीसी की बस सेवा की आधी से ज्यादा टिकट फुल हो चुके हैं. दिल्ली से दो बसें पटना आती हैं. इनमें एक स्लीपर है, जबकि दूसरा सीटर है. स्लीपर में 51 सीटें हैं और दिल्ली से पटना का इसका किराया 1650 रुपये है, जबकि स्लीपर में 42 सीटे हैं और दिल्ली से पटना का इसका किराया 1900 रुपये है . दोनों बसों के आधी से ज्यादा टिकट बुधवार शाम तक फुल हो चुके थे . इसकी बड़ी वजह ट्रेनों में नो रूम और विमानों के टिकटों की बहुत ऊंची कीमतों पर मिलना है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago