Samastipur

होली करीब आते नकली दूध व पनीर का धंधा तेज, देसी घी के नाम पर खा रहे आलू अखरोट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- होली के मौके पर नकली दूध, खोवा व पनीर का धंधा सामान्य दिनों की तुलना में तेज हो गया है। लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। पशुपालन विभाग के अनुसार, जिले में आठ लाख दूधारू पशु है। जिनसे 12 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन होता है। इन्हीं दूध पर जिले के पचास लाख लोग निर्भर हैं। यानी प्रति लोग साठ ग्राम दूध की खपत होगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी तपेश्वरी सिंह ने बताया कि शीघ्र ही ऐसे दुकानों को चिन्हित कर छापेमारी की जाएगी। विभूतिपुर में एक दुकानदार को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही समस्तीपुर के तीन मॉल सहित पांच दुकानों का सैम्पल में गड़बड़ी की रिपोर्ट मिली है। नोटिस दिया गया है। शीघ्र ही इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

नकली छेना और पनीर से सेहत पर असर

जिले में नकली व मिलावटी खोवा, पनीर, छेना बेच कर लोगों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। खासकर शहर में खुलेआम बिक्री होती है। अभी होली समेत अन्य पर्व को लेकर मांग बढ़ने पर लखनऊ व कानपुर जैसी जगहों से भी इनकी आवक हो रही है। जिले में पिछले 5 वर्षों में 80 दुकानों में छापेमारी हुई। उनमें 14 दुकानों में मिलावट की पुष्टि भी हुई। लेकिन, उनमें से किसी दुकानदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कारोबारियों धंधेबाजों का मनोबल बढ़ता गया और मिलावट का यह खेल बेरोकटोक जारी है।

ऐसे तैयार किया जाता है मिलावटी खोवा

एक कारोबारी ने बताया कि स्किम्ड दूध और पाम ऑयल को मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है। तेज आंच पर उसे उबाला जाता है। फिर सैफोलाइट नामक केमिकल, उबले आलू, अरारोट, शकरकंद मिलाकर तैयार किया जाता है। असली दिखने के लिए रंग और एसेंस का इस्तेमाल किया जाता है।

देसी घी के नाम पर खा रहे आलू अखरोट

जिले में जगह जगह देसी घी का बोर्ड लगा रखा गया है। लोग देसी घी समझकर इसका इस्तेमाल कर रहे है। प्रशासन की ओर से भी इसकी कोई भी जांच अब तक नहीं की जाती है। देसी घी के नाम पर आलू, अरारोट और रिफाइंड मिलाया जाता है। इससे घी का स्वाद बदल जाता है। साथ ही, ज्यादा दानेदार भी नहीं होता।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago