Bihar

प्रतिबंधित मांस के शक में गुस्साई भीड़ ने व्यापारी को पीट-पीटकर मार डाला, सरपंच समेत 3 लोग गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

छपरा के रसूलपुर थाना इलाके के योगियां गांव में मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में दस लोगों से ज्यादा की भीड़ ने एक मुस्लिम व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान सीवान निवासी मोहम्मद नशीम कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक सरपंच सुशील कुमार सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उग्र भीड़ ने किया था हमला 

पिछले दो दिनों में बिहार में होली के दौरान कम से कम 13 लोगों की हत्या कर दी गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। शराब के नशे में दो गुटों के बीच अचानक हुई गोलीबारी, झड़पों को रोकने में पुलिस के विफल रही। गोपालगंज, गया, सारण और पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों से हिंसक घटनाओं की सूचना मिली। सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि खबरों के मुताबिक, 56 वर्षीय कुरैशी और उनका भतीजा फिरोज अहमद कुरैशी कुछ परिचितों से मिलने जा रहे थे, तभी भीड़ ने पटना से करीब 110 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जोगिया गांव में उन्हें रोक लिया।

क्या गौमांस ले रहा था नशीम कुरैशी?

पुलिस के मुताबिक उन्हें ग्रामीणों ने एक मस्जिद के पास पकड़ा था। फिरोज कुरैशी भागने में सफल रहा, भीड़ ने नजीम कुरैशी को लकड़ी के डंडों से पीटा। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने खुद कुरैशी को रसूलपुर गांव में पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि क्या वे गोमांस ले जा रहे थे। स्थानीय सरपंच सुशील सिंह और दो अन्य – रवि साह और उज्जवल शर्मा को मॉब लिंचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस दो और लोगों की तलाश कर रही है, जिनका नाम भतीजे फिरोज अहमद कुरैशी द्वारा पुलिस शिकायत में बताया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

13 मिनट ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

42 मिनट ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

12 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

22 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

23 घंटे ago