बिहार में बीजेपी ने हाल ही में 45 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की। इसमें कई नए चेहरों को जगह दी गई है। वहीं, कई जगहों पर पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष के पदों पर नियुक्तियां की हैं। प्रदेश बीजेपी की टीम में अभी और बदलाव होने की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष के बाद अब मंडल स्तर पर भी पदाधिकाररियों को बदला जाएगा। इसमें भी जातीय आधार पर नियुक्तियां होने के आसार हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गुरुवार को 45 जिलाध्यक्ष के नामों की लिस्ट जारी की। इसमें अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को तरजीह दी गई है। इसके अलावा ब्राह्मण चेहरे भी अधिक हैं। अति पिछड़ा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोर वोटर माने जाते हैं। बीजेपी ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में इस वोटबैंक को साधने की कोशिश की है।
बीजेपी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है। इसके अलावा 6 जिलाध्यक्ष, 5 वैश्य, 4 राजपूत नेताओं को सांगठनिक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। यादव और कायस्थ वर्ग से भी दो-दो नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
बीजेपी ने जिलाध्यक्ष के पदों पर कई पुराने चेहरों को उनकी पर्फोर्मेंस के आधार पर बरकरार रखा है। वहीं, कुछ जगहों पर नए चेहरों को जगह दी है। बीजेपी की पॉलिसी के मुताबिक दो टर्म पूरा चुके अध्यक्षों को हटाकर उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने बिहार में ऊपर से लेकर नीचे तक पूरी टीम में बदलाव करने की रणनीति बनाई है। जिला स्तर पर नियुक्तियां होने के बाद अब मंडलों की बारी है। जल्द ही विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। यहां भी जिलाध्यक्ष वाला फॉर्मूला अपनाया जाएगा। जिन मंडल अध्यक्षों का प्रदर्शन अच्छा है उन्हें बरकरार रखा जाएगा। साथ ही दो टर्म पूरा कर चुके मंडलों के मुखियाओं को हटाकर नए चेहरों को जगह दी जाएगी। मंडल स्तर पर होने वाली नियुक्तियों में भी जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…