Bihar

‘बिहार में सरकार जाने की टीस निकाल रही BJP’, RJD नेता बोले- गर्भवती पत्नी से मिलने दिल्ली गए तेजस्वी, उधर ED ने घेर लिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों पर पटना समेत दिल्ली के कई ठिकानों पर शुक्रवार को रेड पड़ रही है. राजनीतिक गलियारे में इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी चल रहा है. आरजेडी के कई नेता बीजेपी और केंद्र सरकार पर प्रहार कर रहे. राज्यसभा सांसद मनोज झा ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने ईडी, सीबीआई जैसे संस्थानों के चरित्र को बीजेपी ने धूमिल कर दिया है. जब वो सर्च ऑपरेशन करने की बात कहते तो उन पर विश्वास करना ही मुश्किल है. वो किसी की स्क्रिप्ट लेकर जाते हैं. उधर, शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव गर्भवती पत्नी से मिलने दिल्ली पहुंचे कि ईडी ने घेर लिया.

स्क्रिप्ट लेकर काम करी जांच एजेंसियां

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि उनका खुद का कुछ है ही नहीं. वो तो मजबूर हैं, किसी की स्क्रिप्ट लेकर जा रहे हैं. आज तेजस्वी यादव, लालू यादव की बेटियों के यहां सर्च ऑपरेशन कर रहे. क्या हासिल कर रहे? एक बंद केस को खोलकर बस एक टीस निकाल रहे. अगस्त में बिहार में महागठबंधन सरकार पर तिलमिला गए. सरकार जाने की तीस को उन्होंने जांच एजेंसियों के माथे पर रख दिया है. कहा कि लालू यादव और बिहार की महागठबंधन सरकार हिलने वाली नहीं है. इतनी परेशानियों के बाद भी लालू उनके सामने अडिग खड़े हैं. कहा कि बीजेपी ने किसी भी पक्ष और दल के नेता को नहीं छोड़ा है. वो बाज आ जाएं. कहा कि कल अगर वो सत्ता में नहीं होंगे तो उनके साथ इसकी पुर्नावृत्ति हो सकती है.

शक्ति सिंह ने भी केंद्र को घेरा

आगे कहा कि लोग हंसते हैं, संस्थाओं को मखौल उड़ाते हैं. अब इन संस्थाओं की तो चिंता करनी चाहिए. लड़ाई राजनीतिक है तो राजनीतिक ही लड़ें. ईडी और सीबीआई जैसे संस्थानों को आगे करके केवल उनका उपहास ही उड़ाया जा रहा. इन एजेंसियों को स्क्रिप्ट देना बंद कर दें. वहीं आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है.

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि तेजस्वी यादव विधानसभा बंद होने के बाद होली जैसे त्योहार में गर्भवती पत्नी से मिलने दिल्ली गए. वहां भी सीबीआई पहुंच गई. बहनें जो शादी शुदा हैं और जीजाओं के यहां भी सीबीआई का छापा चल रहा. क्या हो रहा है? देश में एजेंसियों का इतना दुरुपयोग 24 में बीजेपी को देश की सत्ता से दूर जाने का डर सता रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

16 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

16 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

16 घंटे ago