पहला बच्चा बेटी ही हो, घर में लक्ष्मी आए… पिता बनने की अफवाह पर तेजस्वी बोले- बच्चे का जन्म तो होने दीजिए
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पिता बनने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबर में कहा गया कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने दिल्ली में एक बेटी को जन्म दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा- वह चाहते हैं कि उनके बेटी ही हो। बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं, लेकिन पहले बच्चे को इस दुनिया में आने तो दीजिए।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए तेजस्वी यादव भाजपा के नेताओं पर अफवाह फैलाने का आरोप लगा रहे थे। तभी उन्हें अपने पिता बनने की अफवाह भी याद आ गई। इस पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हंसे और फिर बोले, ‘स्पीकर महोदय, मेरी पत्नी गर्भवती है। कल इतनी अफवाह फैल गई कि बेटी हुई है, बेटी हुई है। अरे अच्छा है, हम तो चाहते हैं कि पहली बेटी ही हो। लक्ष्मी आए घर में। बेटी लक्ष्मी का स्वरूप होती है, लेकिन पहले बच्चा पैदा तो होने दीजिए।’
तेजस्वी यादव के पिता बनने की खबर सोशल मीडिया रविवार को तेजी से वायरल होने लगी। इस पर लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी ने इस अफवाह पर विराम लगाया। राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने कहा कि आप सब की दुआओं और आर्शीवाद के साथ जब आपके प्रिय भैया पापा बनेंगे, तो खुद पापा, बुआ, दादा और दादी आपको ट्वीट के माध्यम से जानकारी देकर आपको खुशियों को हिस्सा बनाएंगे। अपनी खुशी और शुभकामनाओं को कृपया तब तक के लिए रोक कर रखिए।
![पहला बच्चा बेटी ही हो, घर में लक्ष्मी आए... पिता बनने की अफवाह पर तेजस्वी बोले- बच्चे का जन्म तो होने दीजिए 5 IMG 20230109 WA0007](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230109-WA0007.jpg)
![पहला बच्चा बेटी ही हो, घर में लक्ष्मी आए... पिता बनने की अफवाह पर तेजस्वी बोले- बच्चे का जन्म तो होने दीजिए 6 IMG 20230301 WA0084 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230301-WA0084-01.jpg)
![पहला बच्चा बेटी ही हो, घर में लक्ष्मी आए... पिता बनने की अफवाह पर तेजस्वी बोले- बच्चे का जन्म तो होने दीजिए 7 1 840x760 1](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/09/1-840x760-1.jpg)
![पहला बच्चा बेटी ही हो, घर में लक्ष्मी आए... पिता बनने की अफवाह पर तेजस्वी बोले- बच्चे का जन्म तो होने दीजिए 8 IMG 20221203 WA0074 01](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221203-WA0074-01.jpeg)
![पहला बच्चा बेटी ही हो, घर में लक्ष्मी आए... पिता बनने की अफवाह पर तेजस्वी बोले- बच्चे का जन्म तो होने दीजिए 9 20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/02/20x10-Hoarding-11.02.2023-01-scaled.jpg)
![पहला बच्चा बेटी ही हो, घर में लक्ष्मी आए... पिता बनने की अफवाह पर तेजस्वी बोले- बच्चे का जन्म तो होने दीजिए 10 Post 193 scaled](https://www.samastipurtown.com/wp-content/uploads/2023/01/Post-193___-scaled.jpg)