Bihar

नीतीश ने BJP को किया मजबूत; ओवैसी बोले- RJD और JDU ने दौलत के दम पर हमारे विधायकों को खरीदा लेकिन जनाधार को नहीं खरीद सकते

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दो दिनों के सीमांचल दौरे पर बिहार आए हैं। बिहार के सीमांचल में ओवैसी ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए महागठबंन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी को मजबूत करने का काम किया है। पैसों की बदौलत महागठबंधन ने उनके विधायकों को जरूर खरीद लिया है लेकिन जनाधार को कोई खरीद नहीं सकता है। ओवैसी ने कहा कि नीतीश की हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से अधिक नहीं है।

दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। सीमांचल की जनता से माफी मांगते हुए ओवैसी ने कहा कि जिस जनाधार के साथ उन्होंने एआईएमआईएम के विधायकों को जिताया था उसे दौलत के दम पर महागठबंधन ने खरीद लिया।

मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि AIMIM मुसलमानों की पार्टी है लेकिन वे भी सुन लें कि उनकी हैसियत कुर्मी और कुशवाहा से आगे नहीं है। ओवैसी ने सीमांचल की जनता से जो इंसाफ की लड़ाई का वादा किया था उस लड़ाई को किसी भी कीमत पर लड़ेंगे। उसी इंसाफ की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए वे सीमांचल के लोगों से मिलने के लिए आए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

2 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

4 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

5 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

11 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

12 घंटे ago