Bihar

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, नई शिक्षक नियोजन नियमावली समेत इन प्रस्तावों पर मुहर की उम्मीद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें नई शिक्षक नियोजन नियमावली के मंजूर होने की उम्मीद है। राज्य में लाखों अभ्यर्थी सातवें चरण की शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए शिक्षक नियोजन नियमावली अहम मानी जा रही है। इसके अलावा नीतीश सरकार राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी की सौगात भी दे सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कैबिनेट की बैठक सोमवार शाम 5.30 बजे शुरू होगी। इसमें विभिन्न विभागों के कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई शिक्षक नियोजन नियमावली को इस बैठक में चर्चा के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। राज्य कैबिनेट से इसे मंजूरी मिलने के आसार हैं।

क्या है शिक्षक नियोजन नियमावली?

शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक नियोजन की नई नियमावली तैयार की है। सातवें चरण की शिक्षक बहाली इसी नियमावली के तहत की जानी है। नई नियमावली से अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिलेगी। नई व्यवस्था पारदर्शी होगी। इसमें नियोजन इकाइयों की संख्या 9222 से घटकर 38 रह जाएंगी। यानी कि हर जिले में सिर्फ एक नियोजन इकाई होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। पहले अभ्यर्थियों को अलग-अलग इकाइयों में आवेदन करना होता था।

डीए में बढ़ोतरी के आसार

दूसरी ओर, सोमवार को होने वाली नीतीश कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। हाल ही में केंद्र और अन्य राज्यों की सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है। बिहार कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा रोजगार और अन्य मसलों पर भी कैबिनेट बैठक में अहम फैसले हो सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago