समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

तेजस्वी बोले- नौकरी देने का वादा हर हाल में निभाएंगे, कहा- हम भूलते नहीं हैं, युवाओं को निराश नहीं होने देंगे

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि बेरोजगारों और युवाओं को नौकरी देने का वायदा हर हाल में निभाएंगे। राज्य सरकार इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बना रही है। नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही बड़ी संख्या में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। उपमुख्यमंत्री गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने 10 लाख नौकरी की घोषणा की थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने 20 लाख नौकरी-रोजगार की घोषणा की और युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान किया। अब हमारी सरकार 10 लाख नौकरी देगी और 10 लाख रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। हम भूलते नहीं हैं। युवाओं को निराश नहीं होने देंगे।

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार हर तबके के विकास के लिए काम कर रही है। हम विकास में कोई भेदभाव नहीं करते। महागठबंधन सरकार हर बिहारी के विकास के लिए संकल्पित है। हमारे प्रयासों का परिणाम दिख रहा है। बिहार में बहुत काम हुआ है, बहुत होना है। फिर भी बिहार को बिहार के ही कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं। लेकिन, उनकी साजिश सफल नहीं होने वाली। हम किसी सूरत में बिहारी गौरव को झुकने नहीं देंगे। बिहार का हर व्यक्ति हमारी ताकत है। बिहार के सुनहरे भविष्य के लिए हम सबको मिलकर काम करना है। तभी हम सही मायने में विकास कर पाएंगे।

IMG 20220723 WA0098

सूबे के डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के प्रति दृढ़ निश्चयी हैं। इसीलिए तो उन्होंने सूखाग्रस्त दक्षिण बिहार के क्षेत्र में गंगाजल पहुंचा दिया। यही नहीं हर सेक्टर में बदलाव हो रहा है। राज्य तरक्की कर रहा है। वो दिन दूर नहीं जब हम विकास के नए आयाम गढ़ेंगे। बिहार देश के सबसे बेहतर राज्यों में होगा। उन्होंने हर बिहारी से प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी होने की अपील भी की है।

new file page 0001 1

बिहार की उपेक्षा करके देश का विकास संभव नहीं :तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की उपेक्षा करके देश का विकास संभव नहीं है। बगैर बिहार के देश आगे नहीं बढ़ सकता है। वे बुधवार को गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कम संसाधन के बावजूद बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार देश का सबसे तेजी से बढ़ता राज्य है। आन्ध्र प्रदेश और राजस्थान के बाद देश में हम सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन विकास के प्रति हमारी कार्ययोजना और हमारी रफ़्तार बिहार को शीर्ष पर ले जाएगा। लेकिन, इसके लिए बिहार के लोगों को एकजुट होना होगा। ऐसे भी आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बिहार देश का सबसे तेजी से बढ़ता राज्य है। ऐसे में कोई कैसे बिहार की उपेक्षा कर सकता है?

1 840x760 1

IMG 20221203 WA0074 0120x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20230314 WA0036 01IMG 20230109 WA0007IMG 20230301 WA0084 01Post 193 scaled