Bihar

बिहार: बाइक सवार मोबाइल स्नैचरों से भिड़ी युवती, 200 मीटर तक घसिटाती रही, SP साहस दिखाने के लिए करेंगे सम्मानित

बिहार के बेगूसराय में रात के अंधेरे में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया। यह घटना के नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा रोड की है। जहां युवती अकेले ही दोनों बदमाशों से भिड़ गई। कुछ देर तक दोनों लड़की के हौसले के सामने पस्त हो गए, लेकिन फिर वे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इस घटना का वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने लड़की के साहस को देखते हुए उसे सम्मानित करने का फैसला किया है।

रात के अंधेरे में अकेले ही बदमाशों से भिड़ी युवती

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा रोड का है। जहां बीती रात एक युवती मॉल में काम करके अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती से उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। लेकिन युवती साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई। वह अकेले ही काफी देर तक बदमाशों से जूझती रही और अपना मोबाइल बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। आखिर में बदमाशों ने युवती के सिर पर वार कर मोबाइल लेकर फरार हो गए। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

युवती साहस देख मुरीद हुए लोग

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग युवती के साहस के मुरीद हो गए। युवती सीमा कुमारी नगर थाना क्षेत्र के हर्रख की रहने वाली है। उसने बताया कि वह स्टेशन रोड स्थित एक मॉल में काम करती है। इसी सिलसिले में रात में वह काम कर लौट रही थी। तभी दीपशिखा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और मोबाइल को झपट लिया।

पुलिस पर तमाशबीन बने रहने का आरोप 

सीमा कुमारी ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी। लेकिन पुलिस की ओर से बदमाशों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। जब अपराधी मौके से फरार हो गए तब पुलिस ने उससे पूछताछ की। फिलहाल सीमा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत की है।

एसपी योगेंद्र कुमार करेंगे युवती को सम्मानित

जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच युवती के साहसिक कदम की जानकारी बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार को लगी। उन्होंने युवती के जज्बे को सलाम करते हुए उसे सम्मानित करने की घोषणा की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित एक वीडियो मिला है, जिसमें एक युवती बदमाशों से जूझती हुई दिखाई पड़ रही है। यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि वे साहसी युवती को सम्मानित करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

4 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

5 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

10 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

11 घंटे ago