Bihar

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी का विरोध, सड़क जाम; नीतीश-तेजस्वी मुर्दाबाद के लगे नारे

बिहार के चर्चित और विवादित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में उसके समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। पूर्वी चंपारण में मनीष कश्यप के समर्थकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। मोतिहारी के सुगौली में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मनीष कश्यप पर हो रही कार्रवाई को गलत बताया। सड़क पर हंगामा कर रहे लोगों ने मनीष कश्यप अविलंब रिहा करने की मांग की।

सड़क पर उतरे युवाओं ने टायर जलाकर आगजनी की और आवगमन ठप करा दिया। काफी देर तक रोड जा रहने से सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने कार्ड पर लिखकर दावा किया कि हम मनीष कश्यप के साथ हैं और उन्हें जेल से बाहर निकालेंगे। उनके साथ सरकार गलत व्यवहार कर रही है।

सड़क जाम कर रहे लोगों में बड़ी संख्या में युवक और किशोर उम्र के लड़के भी शामिल थे। हाथों में तख्ती लेकर सभी ने प्रदर्शन किया। तख्ती में नीतीश कुमार मुर्दाबाद, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद और मनीष कश्यप जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे गए थे। लोगों ने मनीष कश्यप जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

यूट्यूबर मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ कथित हिंसा और मारपीट का फेक वीडियो बनाने और प्रसारित करने का आरोप है। शनिवार को पुलिस की दबिश के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर मनीष कश्यप को बिहार के सबसे बड़े बेउर जेल में रखा गया है। आर्थिक अपराध इकाई और तमिलनाडु पुलिस दोनों मनीष कश्यप का रिमांड ले रही है। कश्यप के खिलाफ इकोनामिक ऑफेंस यूनिट बिहार और तमिलनाडु पुलिस में केस दर्ज है।

बेतिया में भी मनीष कश्यप के खिलाफ सात एफ आई आर दर्ज हैं जिनमें से 5 में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। मनीष कश्यप ने पटना हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। उसके बाद मनीष के पश्चिम चंपारण के मझौलिया स्थित पैतृक घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

19 मिनट ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

13 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

14 घंटे ago