Bihar

रामनवमी पर महावीर मंदिर पर ड्रोन से फूलों की बारिश, मंदिर के के तीनों शिखरों पर होगी पुष्पवर्षा

बिहार की राजधानी पटना स्थित महावीर मन्दिर में रामनवमी पूजा की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है. महावीर मन्दिर में इस बार ड्रोन से फूलों की बारिश तीनों शिखरों और पूरे मन्दिर परिसर में की जाएगी. महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के दिन 30 मार्च को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक ड्रोनों से महावीर मन्दिर के शिखरों, ध्वजों एवं पूजा के लिए स्थापित बाल रूप राम पर पुष्पवर्षा करायी जाएगी.

चार घंटे तक पुष्प-वर्षा से लेकर मन्दिर में पूजा अर्चना, ध्वज परिवर्तन, जन्मोत्सव, आरती, प्रसाद वितरण होगा. आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव और पुष्प वर्षा का लाइव प्रसारण मन्दिर के फेसबुक पेज पर होगा जिससे दूर दराज के भक्त भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को देख सकेंगे. गुरुवार को रामनवमी के दिन महावीर मन्दिर में दोपहर 12 बजे श्रीराम का जन्मोत्सव होगा. परिसर में स्थित मुख्य ध्वज स्थल पर सुबह 10 बजे पूजा शुरू होगी.

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी के दिन अयोध्या के बाद भक्तों की सर्वाधिक भीड़ पटना के महावीर मन्दिर में होती है. इस बार चार लाख से अधिक भक्तों के महावीर मन्दिर में आने की संभावना है. 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जा रहा है. भक्तों को नैवेद्यम सुलभता से उपलब्ध कराने के लिए महावीर मन्दिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक नैवेद्यम के 12 काउंटर लगाए जाएंगे. रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago