Bihar

महागठबंधन ने किया MLC उम्मीदवारों का ऐलान..JDU के 3, CPI और RJD के 1-1 कैंडिडेट

बीजेपी के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। 4 सीटों के लिए विधान परिषद का चुनाव है। जबकि एक सीट पर उपचुनाव होना है।पांच सीटों में से तीन सीटें जदयू के खाते में गई हैं। एक सीट सीपीआई को और एक सीट से राजद उम्मीदवार उतारा गया है।

अब जानिए किसे कहां से उम्मीदवार बनाया है

-सारण स्नातक – जदयू- बीरेंद्र नारायण यादव

-गया स्नातक – राजद – पुनीत कुमार सिंह(जगदानन्द सिंह के पुत्र है)

-गया शिक्षक – जदयू- संजीव श्याम सिंह

-कोशी शिक्षक – जदयू- संजीव कुमार सिंह

-सारण शिक्षक उपचुनाव – सीपीआई- आनन्द पुष्कर( स्व केदारनाथ पांडेय के पुत्र)

इससे पहले बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। पार्टी की तरफ से सारण की स्नातक सीट से महाचन्द्र सिंह और सारण की शिक्षक सीट से डॉ धर्मेंद्र सिंह को चुना गया है। कोशी की शिक्षक सीट से रंजन कुमार को उम्मीदवार तय किया गया है।

इसके अलावा गया की स्नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने ये निर्णय लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

4 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

15 घंटे ago