Bihar

NMCH के लापता डॉक्टर संजय को ढूंढने पर मिलेगा 2 लाख रुपये का इनाम, SSP राजीव मिश्रा का बड़ा ऐलान

एनएमसीएच के लापता डॉक्टर संजय कुमार की सकुशल बरामदगी के लिए एक तरफ पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है. जिस वजह से पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने घोषणा की है कि जो कोई भी शख्स लापता डॉक्टर को खोजकर लाएगा, उसे पटना पुलिस 2 लाख रुपये का इनाम देगी.

एक मार्च से डॉक्टर संजय लापता:

नालंदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संजय कुमार एक मार्च से ही लापता हैं. आखिरी बार जब एक मार्च को परिजनों से उनकी फोन पर बात हुई थी, तब संजय ने बताया था कि उनको निरीक्षण के लिए मुजफ्फरपुर जाना है. उसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. अबतक कोई फिरौती को लेकर भी कोई कॉल नहीं आया है. ऐसे में अपहरण जैसी कोई बात भी स्पष्ट तौर पर नहीं कही जा सकती है.

वहीं, पत्रकार नगर थाने में परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू की तो एनएमसीएच की पार्किंग में उनकी गाड़ी नहीं मिली. उनकी गाड़ी गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी. डॉक्टर का मोबाइल भी गाड़ी में ही पड़ा मिला था.

सीसीटीवी में पैदल चलते दिखे डॉक्टर संजय:

वहीं कई दिनों बाद 4-5 मार्च को पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिसमें डॉक्टर संजय गाड़ी ड्राइव करते दिखे. उस वीडियो में वह गांधी सेतु पर अपनी कार को पार्क करने के बाद वह पैदल ही हाजीपुर की ओर जाते दिखे. ऐसे में पुलिस का मानना था कि डॉक्टर इंस्पेक्शन के लिए शायद मुजफ्फरपुर गए ही नहीं थे.

आईएमए ने खोला मोर्चा:

उधर दो हफ्ते बाद भी डॉक्टर संजय की बरामदगी नहीं होने से परिजनों के साथ-साथ डॉक्टरों में भी नाराजगी साफ दिख रही है. इसको लेकर आईएमए ने मोर्चा खोल दिया है. शनिवार को जहां पटना के तमाम डॉक्टरों ने बांह पर काली पट्टी लगाकर कामकाज किया, वहीं रविवार को विरोध मार्च निकाला. इस दौरान डॉक्टर संजय की पत्नी ने सरकार से पति की सकुशल बरामदगी के लिए भावुक अपील भी की.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago