Bihar

अमित शाह से पहले AIMIM सुप्रीमो असदुदीन ओवैसी आयेंगे बिहार, सीमांचल अधिकार यात्रा में होंगे शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं का लगातार बिहार आना जाना लगा हुआ है. अगस्त में महागठबंधन सरकार बनने के बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता अमित शाह करीब तीन बार बिहार आ चुके हैं और चौथे दौरे की तैयारी चल रही है. वहीं दूसरी विपक्षी पार्टी एआईएमआईएम के नेता ओवैसी भी बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पूर्णिया में महागठबंधन की रैली के बाद ओवैसी का सीमांचल दौरा खासा मायने रखता है. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल इमान इमान ने कहा कि 18 मार्च को एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार आयेंगे.

सरकार उसे ढूंढ कर कठोर से कठोर सजा दिलाये

अख्तरुल इमान इमान ने कहा कि सीमांचल के विकास के लिए उनकी पार्टी 18 और 19 मार्च को सीमांचल के इलाकों में सीमांचल अधिकार यात्रा निकालने जा रही है. इसी यात्रा में शामिल होने के लिए एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी का सीमांचल यात्रा होगा. उन्होंने कहा की इस क्षेत्र के विकास की आवाज बुलंद करने के लिए 18 और 19 मार्च को एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल के दौरा करेंगे. किशनगंज में मंदिर तोड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की यह बहुत गलत हुआ है. इस घटना में जो भी लोग शामिल है. सरकार उसे ढूंढ कर कठोर से कठोर सजा दिलाये.

किसी ने बदहाली पर एक शब्द नहीं बोला

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने सीमांचल को उपेक्षा का शिकार बना दिया है. महागठबंधन पर वार करते हुए अख्तरुल इमान ने कहा कि एआईएमआईएम के चार विधायकों को तोड़कर राजद बड़ी पार्टी बनी है. सीमांचल के मैंडेट से महागठबंधन की सरकार बनी है, लेकिन वादे के अनुसार इस इलाके के लिए महागठबंधन की सरकार ने कुछ भी नहीं किया है. इसके अलावा केंद्र सरकार भी इस इलाके के लिए ध्यान नहीं देती हैं. अमित शाह जैसा जिम्मेवार व्यक्ति भी सीमांचल में आकर इस क्षेत्र के बदहाली पर एक शब्द नहीं बोला.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

2 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

21 घंटे ago