Bihar

बिहार: महिला स्वास्थ्य कर्मी से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार, CCTV में कैद हो गई थी वारदात

बिहार के जमुई सदर अस्पताल परिसर से कुछ दिनों पहले ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी, जहां अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ छेड़खानी की गई. दरअसल, महिला को अकेला देखकर एक सीरियल किसर दौड़ता हुआ आया और महिला को किस कर भाग निकला. बिहार का सीरियल किसर को आखिरकार पुलिस ने पकड़ ही लिया. सीरियल किसर की खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और इससे महिलाओं में दहशत भी देखा गया.

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें महिला स्वास्थ्य कर्मी कॉल पर बात कर रही होती है और इसी बीच उसे अकेला देखकर सिरफिरा युवक आता है और उसके साथ जबरदस्ती कर किस करने लगता है. इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. बता दें कि यह घटना 10 मार्च की थी.

पीड़ित महिला ने घटना के बाद बताया था कि ‘शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे उसके एक परिचित का कॉल आया था, जिससे बात करने के लिए वह बाहर निकली थी. उसी दौरान फोन पर बात करते-करते आगे बढ़ी, तभी दीवार फांदकर एक युवक आया और मेरा मुंह दबाकर मेरे साथ अश्लील हरकत की.’

CCTV में कैद पूरी घटना

पुलिस ने सीरियल किसर को टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है. घटना के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आखिरकार आरोपी कर धर दबोचा. बता दें कि इस बात की जानकारी सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने दी और बताया कि कैसे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल के लोकेशन के जरिए सिरफिरे युवक तक पहुंचा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी का नाम फिलहाल गुप्त रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

6 दिनों के अंदर सिरफिरा युवक गिरफ्तार

घटना के बाद से अस्पताल में काम करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मियों में डर का माहौल था. वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और महज 6 दिनों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago