Bihar

थाने में कराई मजदूरी फिर पैसे के बदले दी शराब की बोतल..! शराबबंदी वाले बिहार की पुलिस पर आरोप

वैशाली के थाने में मजदूरी के बदले शराब बांटी गई। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मजदूर गमछा और थाने की गाड़ी का चालक जैकेट में शराब ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो महुआ थाना परिसर का है। 21 जनवरी को थाना परिसर में शराब नष्ट करने के लिए मजदूरों को बलाया गया था। इसी दौरान मजदूरों के बीच शराब बांटी गई। इस मामले का वीडियो बुधवार को सामने आया है।

वीडियो के संबंध में महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि वीडियो साजिश के तहत बनाकर गया। वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है वीडियो में

वीडियो में दिख रहे मजदूर ने बताया कि हम काम करने के लिए बुलाए गए थे। हमें मजदूरी के बदले पुलिस ने शराब की बोतल दी। बता दें कि 21 जनवरी को महुआ थाना परिसर में कोर्ट के आदेश से जब्त शराब को नष्ट किया जा रहा था। शराब नष्ट करने में लगे मजदूरों को मजदूरी के रूप में जब्त शराब में से ही बांट दी गई। वीडियो में थाने की गाड़ी का चालक धीरेंद्र कुमार सिंह भी अपने जैकेट में शराब की बोतल छिपाकर ले जाते दिख रहे हैं।

इस संबंध में एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि शराब नष्ट करने में जिन मजदूरों को बुलाया गया था, उन्हें मजदूरी के रूप में रुपए दिए गए। वीडियो सामने आया है तो उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

4 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

12 घंटे ago