Bihar

ED की कार्रवाई पर लालू की बेटी रोहिणी बौखलाई, BJP को बताया हिटलर, कहा- लड़ना जानते हैं डरना नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में अपने फैमिली मेंबर और संबंधियों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला किया है। रोहिणी ने ट्वीट कर अपने पिता लालू प्रसाद यादव और भाई तेजस्वी यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों का हौसला बढ़ाया है वहीं, भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है कि भाजपा सरकार का यह हिटलर शाही फरमान है, ईमान बेचने का पैगाम है। मगर झुकने को तैयार नहीं बिहार की माटी का जो लालू तेजस्वी लाल है।

एक अन्य ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है कि लालू जी और लालू जी का परिवार डरना नहीं बल्कि लड़ना जानते हैं। रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार के सदस्यों और संबंधियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्यवाही के मकसद पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि इसका एक ही मकसद है, किसी भी तरह लालू परिवार को झुकाना, चाहे नीचता की कितनी भी हदें पार करनी पड़े। ये लोग करेंगे और करते ही रहेंगे।

रोहिणी ने आगे लिखा है-

तेरे हर नापाक इरादे को अपने बुलंद हौसले से धूल में मिला ना जानते हैं हम लालू वादी।

उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा ने आपा खो दिया है। तंज कसने वाले अंदाज में रोहिणी ट्वीट कर कहा है- छापे पर छापा भाजपा ने खोया आपा।

बताते चलें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी लालू के कई रिश्तेदारों के ठिकानों पर के साथ दबिश दी है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर में लालू और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर ईडी सर्च अभियान चला रही है। लालू प्रसाद के अलावे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती, रानिनी यादव, चंदा यादव, हेमा यादव, समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव के ठिकानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पटना में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अबू दोजाना के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है।

पटना के बेली रोड समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। इससे पहले भी अबू दोजाना के यहां छापेमारी हो चुकी है। इससे अलावे रांची में लालू फेमिली के करीबी सीए एसआर नाइक के घर और दफ्तार पर ईडी की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी रेलवे में कथित जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले में हुई है। इस केस में लालू यादव, राबड़ी देवी समेत आरजेडी के नेता और अन्य कई आरोपी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

6 मिनट ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

24 मिनट ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

50 मिनट ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

12 घंटे ago