Bihar

छत्तीसगढ़ से आयी टीम ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, जाना शराबबंदी का फायदा

बिहार में पूर्ण शराबबंदी का अध्ययन करने आया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भेजी गयी इस उच्चस्तरीय टीम में छत्तीसगढ़ के आठ विधायकों के साथ ही 12 पदाधिकारी शामिल हैं. पिछले दो दिनों से 20 सदस्यीय यह प्रतिनिधमंडल बिहार के विभिन्न हिस्सों में शराबबंदी के प्रभाव का अध्ययन कर रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को इनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई है.

शराबबंदी नीति के तमाम बिंदुओं पर चर्चा की

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से आयी इस टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी नीति के तमाम बिंदुओं पर चर्चा की और इसके प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली है. मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव सहित विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे. शराबबंदी का अध्ययन के लिए पहले भी बिहार में कई राज्यों की टीम आ चुकी है. राजस्थान की टीम कई दिनों तक बिहार का दौरा की थी. मुख्यमंत्री से भी टीम ने मुलाकात की थी और रिपोर्ट तैयार कर राजस्थान सरकार को सौंपा था.

शराबबंदी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया

बिहार से दल के लौटने के बाद वैसे राजस्थान सरकार ने अब तक शराबबंदी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया, लेकिन बिहार में लागू शराबबंदी नीति कई राज्यों के लिए शोध का विषय रहा है. कई राज्यों ने अब तक अपनी टीम यहां भेजी है. अब छत्तीसगढ़ सरकार ने जो उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है, देखना है इस टीम के रिपोर्ट के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार क्या फैसला लेती है. ऐसे छत्तीसगढ़ से आयी टीम बिहार के कई क्षेत्रों का भी भ्रमण कर रही है और उसके आधार पर भी रिपोर्ट तैयार करेगी.

बिहार में 2016 से पूर्ण शराब बंदी लागू

बिहार में 2016 से पूर्ण शराब बंदी लागू है. शराबबंदी के कारण सरकार को बड़े राजस्व की क्षति हो रही है, लेकिन शराबबंदी से लोगों को कई तरह का लाभ भी पहुंचा है. बिहार में महिलाओं की मांग पर ही नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू किया है. शराबबंदी लागू होने से घरेलू हिंसा के साथ रोड एक्सीडेंट में भी कमी आयी है. सामाजिक सौहार्द को कायम करने में भी यह कानून सहायक सिद्ध हुआ है. सबसे बड़ी बात कि इस कानून के बाद घरेलू हिंसा में भी कमी दर्ज की गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

10 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

10 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

14 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago