Bihar

बिहार: नए DEO ने रात में संभाला पदभार सुबह होते ही 50 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

बिहार में घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ रहे हैं। एक के बाद एक रिश्वतखोर पकड़े जा रहे हैं। मानों कि कसम खा ली हो की हम नहीं सुधरेंगे। अभी वैशाली में 30 हजार रुपये घूस लेते बिजली विभाग के किरानी को निगरानी ने दबोचा ही था कि एक और घूसखोर हत्थे चढ गया। सीतामढ़ी में विजिंलेंस की टीम ने डीईओ को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों धड़ दबोचा है। आश्चर्य की बात यह है कि ये कल ही सीतामढ़ी के डीईओ बने थे और पदभार ग्रहण करते ही घूस लेने में लग गये।

सीतामढ़ी के डीईओ संजय कुमार देव कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। जंगल में आग की तरह यह बात फैल गयी। लोगों के बीच इस बात की चर्चा थी कि संजय कुमार देव कन्हैया कल बुधवार को ही सीतामढ़ी का डीईओ बनाया गया था। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के तौर पर आज उन्होंने पदभार ग्रहण किया था। पदभार ग्रहण करने के साथ ही वे घूस लेते पकड़े गये। सीतामढ़ी डीईओ को 50 हजार रुपया रंगेहाथों घूस लेते दबोचा गया। घूसखोर डीईओ को निगरानी की टीम मुजफ्फरपुर लेकर रवाना हुई है। जहां संजय कुमार देव कन्हैया को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वही बिहार के वैशाली में भी निगरानी ने छापा मार घूसखोर बिजली विभाग के क्लर्क को पकड़ा है. निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के क्लर्क को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार जिले के रेलवे कॉलोनी में टीम ने यह कार्रवाई की है. हाजीपुर बिजली ऑफिस में बिजली विभाग के क्लर्क के रूप में तैनात था जयकुमार हाजीपुर के रेलवे कॉलोनी के समीप चाय की दुकान पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

मामला हाजीपुर के जिला बिजली ऑफिस की है जहां बिजली ऑफिस के क्लर्क जयकुमार के ऊपर रिश्वत लेने का मामला कई महीनों से चल रहा था शिकायत मिलने के बाद निगरानी अधिवेशन ब्यूरो में मामला को संज्ञान में लिया गया और कार्रवाई करते हुए निगरानी के टीम छापेमारी दल के साथ हाजीपुर पहुंची, और रिश्वतखोर बिजली विभाग के अधिकारी के बताएं ठिकानों पर पहुंची जहां बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा ₹30 हजार रिश्वत के रूप में मांगा गया, वही देते समय ही निगरानी की टीम ने धर दबोचा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

2 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

4 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

10 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

20 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

21 घंटे ago