Bihar

दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव, ईडी के दावे पर मीडिया से बोले- मेरे पास से ठेंगा मिला है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राजद नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली से पटना लौटे. दिल्ली से लौटने के बाद विधानभा परिसर में उन्होंने मीडिया से बात की और सीधे अपने चैम्बर में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. जहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पूरे मामले से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि ईडी ने उनके और उनकी बहनों के घरों में किस प्रकार से छापेमारी की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी की सेहत की भी जानकारी ली.

600 करोड़ से पहले 8000 करोड़ का हिसाब तो दे दें

सीबीआई और ईडी की ओर से दिल्ली हुई छापेमारी के बाद पहली दफा मीडिया से रू-ब-रू हुए तेजस्वी यादव ने छापेमारी में बरामदगी के सवाल पर मीडिया के सवालों पर कहा कि मेरे पास से ठेंगा मिला है. ईडी पंचनामा जारी करे नहीं तो हम जारी कर देंगे.

तेजस्वी ने कहा कि 600 करोड़ से पहले 8000 करोड़ का हिसाब तो दे दें. लोग कह रहे थे कि मेरे पास से खजाना मिला है. मेरे पास से ठेंगा मिला है. सिजर लिस्ट जारी करे. झूठा प्रचार ये लोग इस तरह से कर रहे है कि मानो असल अदाणी हम ही है. सीबीआई ईडी या तो कंप्यूज हो गयी है या फिर मेरा चेहरा अदाणी से मिलता है क्या. 80000 करोड़ का घोटाला छोड़कर इतने साल से हर बार हमारे यहां रेड मारते है मेरे यहां से ठेंगा मिलता है. पंचनामा जारी करे नही तो हम जारी कर देंगे.

भाजपा के लोगों में डर बना हुआ है

तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग असल समाजवादी लोग हैं. इनके झूठ-अफवाह-फर्जी मुकदमे से लड़ने के लिए जिगर चाहिए. हमारे पास जिगर है, राजनीतिक जमीन भी है और जमीर और विचार भी है. जिस दिन सरकार बनी थी, उसी दिन हमने कहा कि इस तरह का प्रयास लगातार चलता रहेगा. पूर्णिया के रैली में उमड़ी भीड़ को देखने के बाद से ही भाजपा के लोगों में डर बना हुआ है. ये लोग जान रहे हैं कि 2024 की लड़ाई में वे कही टिकने वाले नहीं है.

आपलोगों के पास कोई अलग कहानी नहीं है

एक पत्रकार के सवाल पर तेजस्वी यादव ने झटके हुए कहा कि रेलवे रेलवे क्या कर रहे हैं, आपलोगों के पास कोई अलग कहानी नहीं है. ये लोग पहले बेनामी बोलते थे. अब एक बार बेनामी नहीं बोलते. बहनों और उनकी ननद के ससुराल में छापेमारी की गयी. अब इस निम्न स्तर पर राजनीति हो रही है. ये सब बेकार की बात है. जनता सब देख रही है जवाब देगी. भाजपा को जब से बिहार की जनता ने मजा चखायी है तब से वह व्याकुल हो गयी है. महाराष्ट्र में विधायक खरीद रहे थे ईडी पहुंची क्या? भाजपा एमएमए के यहां घर में 8 करोड़ मिले वहां ईडी सीबीआई गयी क्या?

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

52 मिनट ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

2 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

3 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

10 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

10 घंटे ago