Bihar

तेज प्रताप यादव ने साइकिल चलाते हुए दिया बड़ा सियासी संदेश, जानिए हसनपुर विधायक का ‘सीएम’ वाला प्लान

बिहार के पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अपने अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले वो साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे थे । तो हाल ही में साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे थे। इस बीच तेज प्रताप ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में तो तेज प्रताप यादव साइकिल ही चला रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है. जिसमें गाया जा रहा है कि ‘ई त सीएम होइए, ओसे ऊपरा पीएम होइए हो’. वहीं, तेज प्रताप यादव यादव का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर कमेंट्स की बौछार हो रही है।

तेज प्रताप यादव ने साइकिल से जाते हुए वीडियो के साथ-साथ कैप्शन में एक संदेश भी दिया है। उन्होने लिखा-  ‘रातों-रात सफलता जैसा कुछ नहीं होता, कोई शॉर्टकट नहीं होता। आगे बढ़ते रहने के लिए दृढ़ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। वहीं, तेज प्रताप के इस वीडियो के बाद लोग अलग-अलग कयास भी लगाने शुरू कर दिए हैं।

चुनाव में सीधे सीएम और फिर देश का पीएम

हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने जिस वीडियो को शेयर किया, उसमें वे साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा ह। गाने के बोल में सीएम और पीएम बनने की बात कही जा रही है। गाने के बोल हैं  ‘अरे हमरा जनाता बबुआ जीएम होईहें…अरे ना ना इत डीएम होईहें हो…ए ललना हिंद के सितारा इत सीएम होईहें हो…ओहसे ऊपर पीएम होईहें हो…’ अंत में कहा जाता है कि यह बच्चा जीएम होगा, तब ही दूसरे ने कहा कि डीएम होगा तो तीसरे ने कहा न जीएम होगा न डीएम होगा, इस बार चुनाव में सीधे सीएम होगा। इसके बाद कहा जाता है कि सीएम क्या एक दिन देश का पीएम होगा।

जब सपने में आए थे मुलायम सिंह यादव

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सभी को तब हैरान कर दिया था। जब वह अपने ऑफिस जाने के लिए गाड़ी के बजाए साइकिल से चल दिए थे। और फिर साइकिल से ही वापस आवास पर लौटे थे। इस बीच उन्होने बताया था कि कि रात को उनके सपने में समाजवादी पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए थे।  उनसे संवाद के बाद साइकिल से ऑफिस जाने की ठानी। इससे पहले हाल ही में साइकिल से बिहार विधानसभा पहुंचे थे। और सभी से साइकिल चलाने की अपील की थी। और कहा कि साइकिल चलाने के बहुत फायदे हैं। पर्यावरण के साथ-साथ आदमी भी फिट रहता है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago