Bihar

बिहार में अफसर को सरकारी क्वार्टर में ही लूट लिया, सीओ को पत्नी समेत बंधक बनाकर दुस्साहसिक वारदात से सनसनी

बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड परिसर स्थित अंचलाधिकारी आवास में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने सीओ के घर लूटपाट की। बदमाशों ने सीओ बलिराम प्रसाद व उनकी पत्नी रीता देवी को बंधक बना कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार सीओ बलिराम प्रसाद व पत्नी रीता देवी आवास में खाना खाकर बैठे थे। इसी दौरान दो बदमाश दीवार फांद कर अंदर घुस गयेऔर सीओ को कट्टा सटाकर एवं उनकी पत्नी को चाकू के बल पर कब्जे में ले लिया। सीओ की पत्नी ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी। बदमाशों ने कान, नाक व गले में पहने जेवर, घर में रखे छह हजार कैश और चार मोबाइल लेकर फरार हो गए। जिसमें सीओ का सरकारी मोबाइल भी शामिल है।

16 सीसीटीवी कैमरे व गार्ड था तैनात;

सीओ की पत्नी ने बताया कि एक बदमाश उनकी ही चुनरी से चेहरा छुपाया था। एक ने मास्क लगाया था। प्रखंड परिसर में करीब 16 सीसीटीवी कैमरे लगे है। जबकि अंचल में गार्ड की भी तैनाती है। फिर भी इतनी बड़ी घटना हो गई। किसी को कुछ नहीं पता चला। वारदात के बाद बदमाशों ने धमकी दी कि किसी को आवाज देकर बुलाओगे तो जान मार देंगे। लूटपाट के दौरान सीओ और उनकी पत्नी अपने ही बेडरूम में बंधक बने रहे। बदमाशों की उम्र 20 से कम लग रही थी।

बदमाशों के जाने के बाद राहगीरों को आवाज देकर खुलवाया गेट

जब बदमाश घर में बंद कर भाग गये तो करीब आधा घंटा बाद सीओ की पत्नी ने सड़क पर जा रहे लोगों को आवाज देकर गेट खुलवाया और दूसरे कमरे में रखे एक मोबाइल से सीओ के प्राइवेट चालक को सूचना दी। घटना की जानकारी बिहपुर थाना को दी गई। सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ,दारोगा नवीन कुमार ,विकास कुमार व दिपिका जूही आदि ने पहुंच कर जांच की। देर रात एसडीपीओ नवगछिया दिलीप कुमार भी आवास पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिये सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही लूटपाट की वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago