Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू, तमिलनाडु के हालात की दी जानकारी

तमिलनाडु के हालात को लेकर बिहार में जारी सियासत के बीच डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू मंगलवार को अचानक पटना पहुंचे. पूर्व केंद्रीय मंत्री टीआर बालू ने मुख्यमंत्री आवास एक अण्णे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हुए हमले की ख़बरों आने के बाद इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद टीआर बालू सीधा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे, लेकिन वहां उनकी तेजस्वी से मुलाकात नहीं हो पायी. बालू के वहां पहुंचने से पहले ही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ होली मनाने दिल्ली रवाना हो गये थे.

कई लोगों पर हो चुकी है प्राथमिकी

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर कथित हमले को लेकर बिहार की सियासत पिछले कुछ दिनों से गरम है. भाजपा इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी है. हालांकि तमिलनाडु और बिहार की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को फेक बताया है. दोनों राज्यों में अफवाह फैलानेवालों पर सख्ती हुई है और थानों में कई पत्रकारों समेत दर्जनों लोगों को प्राथमिकी दर्ज हुई है. इसी बीच, मंगलवार को पटना पहुंचे डीएमके के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री टीआर बालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और पूरे मामले की उन्हें विस्तार से जानकारी दी है.

तेजस्वी से नहीं हो पायी मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद टीआर बालू डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे थे, लेकिन उनकी तेजस्वी से मुलाकात नहीं हो सकी. तेजस्वी यादव फिलहाल दिल्ली गये हुए हैं. दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर सीबीआई की टीम लालू और मीसा से पूछताछ करने के लिए पहुंची थी, इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी दिल्ली गये हुए हैं. पटना में टीआर बालू ने अब तक मीडिया से बात नहीं की है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

1 घंटा ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

2 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

8 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

11 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

13 घंटे ago