Bihar

एंबुलेंस में ताबूत, ताबूत में शराब; सजावट देख पुलिस भी चकराई, नहीं काम आई राजगीर के तस्‍करों की जुगाड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजगीर. होली में शराब की खेप आपूर्ति में जुटे शराब तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में ताबूत का सहारा लिया। शव ढोने वाले वाहन में ताबूत के भीतर शराब छुपाकर तस्करी करने जा रहे थे, तभी सूचना के आधार पर इन तस्करों को पुलिस ने रंगेहाथों धर दबोचा।

इस बारे में थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक ने बताया कि नालंदा एसपी के निर्देशन में होली को लेकर जारी विशेष समकालीन अभियान के दौरान, राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चमरडीहा चौराहा मोड़ पर वाहन चेकिंग की गई।

ताबूत को फूल-माला से सजाया

इस क्रम में थानाध्यक्ष एवं रात्रि गश्ती पुलिस फोर्स की नजर शव ले जाने वाले एंबुलेंस वाहन पर पड़ी। वाहन की छानबीन की गई। जेएच 02 एम-4546 नंबर के इस वाहन की बॉडी पर मुर्दा कल्याण समिति अंकित था, जिसमें विशेष रूप से फिल्मी स्टाइल से बनाये गये ताबूत को फूल माला से सजाया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

186 शराब की बोतल हुईं बरामद

इस ताबूत के अंदर पांच बैग में छुपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की कुल 186 बोतलें निकली। शराब तस्करों की इस शातिराना हरकत और दुस्साहस को देख एकबारगी पुलिस भी चकरा गई।

गिरफ्तार तस्करों में वाहन चालक भी शामिल है। झारखंड के बोकारो जिला स्थित जारंगी थाना क्षेत्र निवासी पुनल कुमार सिंह तथा झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित बगोदर थाना क्षेत्र निवासी मदन शर्मा उर्फ मदन मिश्रा शामिल हैं।

दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शराब की यह खेप रिम्स हास्पि‍टल रांची के पास से लाई जा रही थी। इसकी मुजफ्फपुर में आपूर्ति करनी थी। दोनों ही गिरफ्तार तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैग आदि बरामद किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

12 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

12 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

20 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

21 घंटे ago