Bihar

CM नीतीश ने कर ली स्टालिन से बात, जांच के लिए बिहार से टीम रवाना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। बिहारियों पर हो रहे इस हमले की तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में राज्य के डीजीपी को वहां के पुलिस महकमे से जानकारी लेने का निर्देश दिया। इसके बाद इस वायरल वीडियो को गलत बताया गया। लेकिन, इसके बाद भी सीएम ने इस मामले में अब जांच के लिए 4 सदस्य टीम को तमिलनाडु भेजने का निर्देश जारी किया है। इस बीच अब खुद बिहारके मुख्यमंत्री ने यह साफ़ कर दिया है कि, वो बिहार के लोगों को लेकर काफी चिंतित है।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर आयोजित एक राजकीय समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि, तामिलनाडू में बिहारी मजदूरों के साथ बर्बरता पूर्वक हमला किया जा रहा है। जब मुझे इस बात की जानकारी मिलेगी तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हिंसा हो रहा है तो उसी समय मैंने तुरंत इस मामले में जांच का आदेश दिया और अब हमने 4 सदस्य टीम बनाकर तमिलनाडु भेजने का निर्णय लिया है। यह टीम आज तमिलनाडु के लिए रवाना होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने इस मामले को लेकर तमिलनाडु सरकार से बात की तो उन्होंने कहा कि आप बिहार से टीम भेज दीजिए जिसके बाद आज मैंने टीम बनाकर इस मामले में जांच के लिए भेज दिया है। इस टीम में श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बालामुरूगन डी और सीआईडी के आईजी पी. कन्नन शामिल हैं. बिहार सरकार की ये एक स्पेशल टीम तमिलनाडु पहुंच कर पूरे मामले की सघन जांच करेगी और उन लोगों को मदद करेगी जो बिहार लौटना चाहते हैं।

आपको बताते चलें कि,तामिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा के मामले में तेजस्वी यादव के दावे पर उनकी सरकार ने ही भरोसा नहीं जताया है। तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा था कि तमिलनाडु में बिहारियों पर कोई हमला नहीं हुआ। भाजपा झूठा अफवाह फैला रही है। लेकिन शाम होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की एक विशेष टीम भेजने का एलान कर दिया। बिहार सरकार ने आनन फानन में एक टीम बनायी है, जो आज पटना से चेन्नई रवाना हो गयी है। ये टीम वहां जाकर पूरे मामले को देखेगी और बिहार के लोगों की मदद करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

15 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago