Samastipur

युवती के साथ विधायक का अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी तो विधायक ने दिल्ली से शूटर बुलाकर पूर्व मुखिया और सहयोगी मंत्री की करवा दी हत्या… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में 20 फरवरी को सरेआम हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की सरेआम गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस डबल मर्डर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के भाई लालबाबू सिंह को गिरफ्तार किया है। बतातें चले कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मडडीहा गांव में बाइक से अपने सहयोगी के साथ घर से चिमनी जा रहे सिंघिया बुजुर्ग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्य नारायण सिंह उर्फ मंत्री की चार से पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था।

घटना से नाराज लोगो ने सड़क और रेलवे ट्रैक को लगभग 8 घंटे जाम कर आगजनी की थी। बाद में हेड क्वार्टर डीएसपी अमित कुमार के आश्वासन पर जाम को समाप्त कराया गया था। इस घटना के बाद मृतक के भाई के बयान पर विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह उनके भाई लाल बाबू सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीम झारखंड, बंगाल और दिल्ली में छापेमारी करते हुए पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं इस घटना में शामिल पूर्व विधायक रामबालक सिंह और अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि पूर्व जदयू विधायक रामबालक सिंह का एक युवती के साथ अश्लील वीडियो मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पास था। जिसको लेकर मृतक के द्वारा पूर्व विधायक के छवि को धूमिल करने के लिए धमकी दी जा रही थी व उन्हें ब्लैकमेल किया जि रहा था। जिसको लेकर पूर्व विधायक और उसके भाई ने पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रची। इसके लिए पूर्व विधायक और उनके भाई लालबाबू सिंह के द्वारा 6 लाख रुपये में दिल्ली के चार शूटर को सुपारी दिया था और खुद अपने भाई के साथ बिहार से बाहर चले गए थे ताकि लोगों को उन पर शक ना हो। एसपी का बताना है कि पुलिस अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर पूर्व विधायक के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूर्व विधायक सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

10 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

1 घंटा ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

11 घंटे ago