Bihar

बिहार: पत्नी का इंसास राइफल लेकर टशन दिखाना पति को पड़ा महंगा, फोटो वायरल होने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

खगड़िया में गुरुवार से बिहार पुलिस की महिला सिपाही के पति का हथियार के साथ प्रदर्शन करते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा। वीडियो में युवक सिपाही पत्नी के हथियार से वीडियो बना रहा। उक्त युवक ने गुरुवार को अपने फेसबुक पर यह वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह पत्नी के इंसास रायफल के साथ रील बनाते हुए दिखा। ऐसे में उसके इस शौक ने आखिरकार उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के बरैय पंचायत स्थित सुंगठिया गांव के वार्ड नम्बर-10 निवासी संजीव सिंह के पुत्र मोनू कुमार (26 साल) के रूप में हुई है। दोनों की शादी 3 महीने पहले ही हुई है। दोनों ने लव मैरिज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपनी पत्नी को मिले सरकारी रायफल से मोनू सिंह रील बनाकर लोगों में दहशत फैलाना चाहता था। गिरफ्तार युवक ने बॉलीवुड डायलॉग “ये देख असली है असली” पर ​​​​​​​इंसास रायफल के साथ वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर स्टेटस में लगा था। जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर गंगौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बेतिया में पोस्टेड है सिपाही पत्नी

गंगौर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के अनुसार इंसास रायफल उसकी सिपाही पत्नी निभा सिंह (23 साल) का है। पत्नी बेतिया में जिला पुलिस बल में तैनात है। वीडियो पत्नी के रुम में ही बनाया गया। जिसमें मोनू सिंह इंसास रायफल के टीगर दबाने का और लहराने का काम कर रहा। गंगौर थानाध्यक्ष के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जिसके बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

फेसबुक पर करता था अभद्र टिप्पणी

बताते चलें कि गिरफ्तार युवक फेसबुक आईडी मोनू सिंह से अश्लील और अभद्र टिप्पणी भी किया करता था। बीते दिनों उसने अपने फेसबुक अकाउंट से कई लोगों का नाम लिखते हुए गाली गलौज के साथ अभद्रता पूर्ण बातों को लिखकर पोस्ट किया था। बरैय पंचायत के उप मुखिया प्रीतम सिंह के बारे में कई अभद्र बाते लिखी थी।जिसे लोगों ने पंचायत चुनाव में हुए आपसी रंजिश बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि उक्त युवक अपने प्रतिद्वंद्वी को भयभीत करने के मंशा से ही वीडियो बनाया होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

5 घंटे ago