Bihar

बिहार में बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, चाय की दुकान पर रंगे हाथ निगरानी की टीम ने दबोचा

बिहार में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों को न रिश्वत लेते शर्म आ रही है ना गिरफ्तारी का डर दिख रहा है. हर दिन किसी न किसी घूसखोर की गिरफ्तारी की खबर आती रहती है. इसी क्रम में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने हाजीपुर में एक चाय दुकान से बिजली विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. बिजली विभाग का क्लर्क 30 हजार रुपये घूस ले रहा था. क्लर्क जय कुमार हाजीपुर के रेलवे कॉलोनी के पास चाय की दुकान पर रिश्वत ले रहा था. इसी दौरान निगरानी की टीम पहुंची और रंगे हाथ पकड़ लिया.

क्लर्क ने 30 हजार रुपये रिश्वत मांगा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाजीपुर के जिला बिजली ऑफिस का क्लर्क जय कुमार पर रिश्वत लेने का मामला कई महीनों से चल रहा था. शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले को संज्ञान में लिया. जांच के बाद मामला सत्य पाए जाने के बाद निगरानी की टीम छापेमारी दल के साथ हाजीपुर पहुंची. रिश्वतखोर बिजली विभाग के क्लर्क के बताये ठिकानों पर टीम पहुंची थी. यहां बिजली विभाग के क्लर्क ने 30 हजार रुपये रिश्वत मांगा. देते समय ही निगरानी की टीम ने धर दबोचा. निगरानी की टीम के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल 30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया है.

अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

रिश्वतखोर क्लर्क को गिरफ्तार करते समय निगरानी की टीम और बिजली विभाग के कर्मी के बीच धक्का-मुक्की भी हो गयी. हालांकि टीम ने उसे पकड़ लिया. चाय दुकान से गिरफ्तार कर टीम अपने साथ लेकर जिले के सर्किट हाउस पहुंची. यहां पूछताछ की गयी है. पूछताछ के बाद इस मामले में निगरानी टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

निगरानी की टीम के अधिकारी ने कहा कि कॉमर्शियल कनेक्शन देने के मामले में रिश्वत मांगने की बात सामने आयी थी. वह हाजीपुर के बिजली ऑफिस में क्लर्क है. जय कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी. इसके बाद कार्रवाई की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

32 मिनट ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

2 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

8 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

18 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

19 घंटे ago