लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही छठव्रति 36 घंटे का निर्जला व्रत करेंगी। बीजेपी एमएलसी संजय मयूख और कुमुद वर्मा के घर पर चैती छठ हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रसाद ग्रहण करने एमएलसी फ्लैट पहुंचे। छठव्रतियों से खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वे एक अणे मार्ग के लिए रवाना हुए।
बीजेपी एमएलसी संजय मयूख के घर पर बीजेपी-जेडीयू और कांग्रेस के कई नेता खरना का प्रसाद ग्रहण के लिए पहुंचे। मंत्री संजय झा, विजय कुमार चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता संजय मयूख के घर पर मौजूद थे। संजय मयूख के घर पर चैती छठ के मौके पर सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठव्रति 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेगी और कल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देगी। मंगलवार को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण करेगी। जिसके बाद पारण के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…