Bihar

पासवान सेट, कुशवाहा सेट, अब राजपूत वोटों की सेटिंग: बीजेपी 2024 से पहले ऐसे नीतीश-तेजस्वी को कमजोर कर रही

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

Bihar Politics: बिहार में सियासी दलों ने लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज कर दिया है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक समीकरण बदलते जा रहे हैं। बीजेपी ने बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जोड़ी को कमजोर करने के लिए खास रणनीति बनाई है।

सूबे की राजनीति जाति आधारित होती है। ऐसे में विभिन्न जातियों के वोटबैंक को साधने के लिए बीजेपी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। चर्चा है कि बीजेपी ने चिराग पासवान के जरिए पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के जरिए कोइरी- कुशवाहा वोटों को सेट कर दिया है। अब वह राजपूत वोटों की सेटिंग में जुटी है। आरा से पूर्व सांसद मीना सिंह जेडीयू छोड़कर बीजेपी में जाना इसी रणनीति का हिस्सा है।

मीना सिंह ने शुक्रवार को जेडीयू से इस्तीफा का ऐलान कर दिया। उन्होंने शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से मुलाकात की। इसके बाद जायसवाल ने उनके बीजेपी में आने की पुष्टि कर दी। मीना सिंह सहकारिता क्षेत्र के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अजीत सिंह की पत्नी हैं। वह राजपूत जाति से आती हैं।

उन्होंने सीएम नीतीश द्वारा तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किए जाने की वजह से जेडीयू छोड़ी। अब वह बीजेपी में जा रही है। एक राजपूत नेत्री को अपने पाले में करके बीजेपी अपने वोटबैंक को मजबूत कर सकती है। उन्हें आरा या काराकाट से टिकट दिए जाने की चर्चा है। इस तरह 2024 के चुनाव में बीजेपी नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी को नुकसान पहुंचा सकती है।

पासवान और कुशवाहा सेट हुए?

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी ने पासवान और कुशवाहा वोटरों को सेट कर दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया पशुपति पारस पहले से एनडीए में हैं। वहीं, उनके भतीजे और लोजपा रामविलास गुट के प्रमुख चिराग पासवान के भी जल्द एनडीए में वापसी होने वाली है। लोजपा की पासवान वोटबैंक में अच्छी पकड़ है। बीजेपी 2024 में इन चाचा-भतीजा को एक करके नीतीश और तेजस्वी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

वहीं, दूसरी ओर नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले उपेंद्र कुशवाहा भी जेडीयू से अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) नाम से नई पार्टी बनाई है। जेडीयू छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि वह अब नीतीश के साथ नहीं जाने वाले हैं। उनके एनडीए में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रालोजद के गठन के दो दिन बाद ही बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कुशवाहा से उनके घर पर जाकर मुलाकात की थी।

उपेंद्र कुशवाहा की कोइरी और कुशवाहा समाज में अच्छी पकड़ है। इसे बिहार की राजनीति में लव-कुश समीकरण कहा जाता है। कुशवाहा अगर एनडीए में जाते हैं तो आने वाले चुनाव में नीतीश कुमार को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

5 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

5 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

6 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

14 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

23 घंटे ago