Bihar

लठमार होली खेलेंगे तेज प्रताप यादव, लालू के लाल ने ट्वीट कर लोगों को दिया आने का न्योता, ये है खास व्यवस्था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इस साल पटना में लठमार होली खेलेंगे. बिहार के पर्यावरण मंत्री ने इसके लिए खास तौर पर लोगों को निमंत्रण भेजा है. शनिवार को तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए पटना के स्ट्रैंड रोड में खेली जाने वाली लठमार होली के लिए लोगों को आमंत्रित किया है. उन्होंने एक पोस्टर भी डाला है जिसमें कार्यक्रम का जिक्र है. साथ ही लालू परिवार के सदस्यों की फोटो भी है.

ऑर्गेनिक होली का होगा आयोजन

पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण बड़े पैमाने पर होली का कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था. इस साल कोविड को लेकर कोई पाबंदी नहीं है. ऐसे में लालू के बड़े लाल ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रत्येक वर्ष की तरह होली महापर्व के अंतर्गत लठमार होली का आयोजन आठ मार्च 2023 को तीन स्ट्रैंड रोड पटना में मनाया जा रहा है.

इस वर्ष ब्रज की होली की तरह ही यहां पर लठमार होली खेली जाएगी. इसके लिए तेज प्रताप ने पटना वासियों को आमंत्रित किया है. स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि अंग्रेजी के शब्दों में लिखा हुआ है ऑर्गेनिक होली. मतलब यह जो लठमार होली खेली जाएगी वह हर्बल गुलाल के साथ खेली जाएगी. ऑर्गेनिक होली का मतलब ये रहा कि केमिकल से भरे गुलाल का इस्तेमाल समारोह परिसर में नहीं किया जाएगा.

दिव्य अमृततुल्य प्रसाद का भी होगा वितरण

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट में लिखा है कि 5 मार्च 2023 से 8 मार्च 2023 तक शाम को वृंदावन की भव्य रासलीला का आयोजन किया जायेगा. रासलीला के आयोजन के साथ ही दिव्य अमृततुल्य प्रसाद का भी वितरण करवाएंगे. उन्होंने आमंत्रण पत्र में लिखा है कि इस वर्ष ब्रज की होली की तरह है लठमार होली पटना में खेली जाएगी. आमंत्रण पत्र में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेजप्रताप की तस्वीरें हैं. इसके पहले लालू के लाल 2019 की होली में मथुरा में अपने संगीत साथियों के साथ राधा रानी मंदिर गये थे और वहां जमकर होली खेली थी. तेज प्रताप अपने अलग-अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

3 घंटे ago