Bihar

बिहार में विकास की अनोखी तस्वीर! नीतीश के मंत्री का शिलापट्ट देख हंसी निकल आएगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में सरकार जब भी कोई विकास कार्य करती है तो उसकी तस्वीरें जारी करना नहीं भूलती। सभी दलों के नेता, सरकार के मंत्री या विधायक सरकारी योजनाओं के शिलान्यास या उद्घाटन की तस्वीरें प्रेम से खिंचवाते हैं और उन्हें विभिन्न माध्यमों से जारी कर लोगों तक पहुंचाते हैं। ऐसा कर नेता अपनी वाहवाही लूटते हैं और वोट बैंक भी तैयार करते हैं।

बिहार के पूर्णिया से विकास की एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख कर आप हंसे बिना नहीं रह सकते। यह तस्वीर बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विकास विभाग के मंत्री मोहम्मद अफाक आलम के विकास कार्य की है। एक सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास करने गए मंत्री ने अपनी तस्वीर शिलापट्ट पर लगवा ली। इसे देखने वाला हर कोई कुछ बोले बगैर नहीं रह पाता।

अफाक आलम पूर्णिया के कसबा विधानसभा सीट से कांग्रेस के एमएलए हैं। तीसरी बार जीतकर नीतीश मंत्री मंडल में उन्होंने स्थान पाया है। उन्हें पशु एवं मत्स्य संसाधन विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। शनिवार को मंत्री ने पूर्णिया में एक योजना का शिलान्यास किया। नई अनुरक्षण योजना के अंतर्गत पूर्णिया श्रीनगर रोड से गढ़िया शाह बाजार सड़क सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास मंत्री के हाथों हुआ। शिलापट्ट पर मोटे अक्षरों में मंत्री जी का नाम लिखा गया। इतना ही नहीं मंत्री जी ने अपनी तस्वीर भी शिलापट्ट पर छपवा ली है।

एक स्थानीय युवक ने शिलान्यास की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है- एक मजेदार शिलापट्ट।

मंत्री की तस्वीर के साथ सड़क निर्माण योजना के शिलापट्ट को देखकर भांति भांति के टिप्पणी आ रहे हैं। मंत्री आफाक आलम और सड़क की गुणवत्ता दोनों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

11 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

12 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

12 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

17 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

18 घंटे ago