बिहार के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा पीएचसी में भी दो पाली की ओपीडी होगी। एएनएम और डॉक्टरों को गृह जिले में तैनाती की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस में बदलाव किया जा रहा है।
तेजस्वी ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य हैं कि मरीजों को जिलों में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले, ताकि उन्हें पटना न आना पड़े। पटना जैसी सारी सुविधा उन्हें उनके जिला अस्पताल में ही सहजता से उपलब्ध हो सके। इसके लिए कार्ययोजना बनायी गयी है।
इससे पहले मंगलवार को तेजस्वी यादव ने कहा था कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में 1.60 लाख पदों पर नियुक्ति करेगी। 8 हजार नए पद सृजित किये गए हैं। नए मेडिकल कालेज खुल रहे हैं। अस्पतालों में बेड बढ़ रहे हैं, वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। इससे भविष्य में और नए पदों पर नियुक्ति करनी होगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…