Samastipur

विभूतिपुर में SFI कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर भगत सिंह को दी श्रद्धांजली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के बैनर तले प्रखंड के जेपीएनएस हाई स्कूल के नजदीक से छात्र-छात्राओं का जुलूस इंकलाब जिंदाबाद, एसएफआई जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंच जाएंगे, शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे, अमर शहीदों का पैगाम जारी रहेगा यह संग्राम, अमर शहीदों लाल सलाम आदि नारें लगाते हुए भगत सिंह पुस्तकालय भवन स्थित कर उनके स्मारक पर पहुंची।

जहां उनके स्मारक पर छात्र-छात्राओं द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उसके बाद एक संकल्प सभा की आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कमिटि सदस्य प्रिंस कुमार ने किया। सभा को एसएफआई बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार, जिला कमिटि सदस्य आलोक कुमार, पूर्व छात्र नेता सतीश ठाकुुर ,न्यू केजीएन के शिक्षक मो० साबिर, वीकेडी सर, नीलकमल आदि ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का परिचय देना वास्तव में सूर्य को दीया दिखाने के समान है।वे हम भारतीयों के रोम रोम में बसे हुए हैं। वे अपने देश के लिए तन मन धन को समर्पित कर दिए थे। देश सेवा के बदले उन्होंने हंसते हुए फांसी के फंदे को सुंदर मृत्यु मानते हुए अपनी शहादत दी थी। वे हम लोगों से भी आशा रखते थे कि जब कभी भारत पर संकट आए तो हमें देश के लिए समर्पित होना चाहिए। इसीलिए आज हम छात्र समुदाय भगत सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।

मौके पर नेहा शर्मा, यास्मीन खातून, साजदा खातून, नीतू कुमारी, काजल कुमारी, संध्या कुमारी, फरहत जहां, विद्या कुमारी, साक्षी कुमारी, प्रियम कुमारी, मोहम्मद मुस्तफा, शाहिद परवेज, बबलू कुमार, विकी कुमार, अनीश कुमार, सुबोध कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, आयुष कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

17 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

17 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

18 घंटे ago