Samastipur

समस्तीपुर कचहरी रोड में बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपए की चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर वार्ड संख्या-34 कचहरी रोड में गुरुवार को एक बाइक की डिक्की में रखे तीन लाख रुपए चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड संख्या-31 निवासी शिव कुमार प्रसाद के पुत्र कृत सुन्दर ऊर्फ धीरू ने अपने चोरी हुए रुपयों की बरामदगी को लेकर नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

नगर थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में उन्होंने कहा है कि गुरुवार को 10:20 के करीब वह काशीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से तीन लाख रुपए निकासी कर उसे अपनी बाइक की डिक्की में रखकर कचहरी रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान श्री कावेरी एंटरप्राइजेज से थोड़ा हटकर बाइक खड़ी कर अपनी दुकान के स्टाफ को कुछ समझाने के लिए गए हुए थे।

वापसी में जब वह अपने बाइक के पास पहुंचे तब उन्होंने देखा कि उनकी बाइक की डिक्की टूटी हुई और खुली हुई थी और उसमें रखे तीन लाख रुपए गायब थे। वहीं, इस बाबत नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि शिकायतकर्ता के द्वारा आवेदन दिया गया है, जांच उपरांत आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago