आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को देखते हुए बिहार की नीतीश सरकार से सीबीआई को दी गई आम मंजूरी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तर्ज पर वापस लेने की मांग की है। भाई वीरेंद्र ने सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया।
उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई की पृष्ठभूमि में यह विषय उठाया। भाई वीरेंद्र ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इस संबंध में, मैं माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध करना चाहता हूं, जो अभी सदन में मौजूद है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने ऐसे कानून बनाए हैं जिसके तहत सीबीआई राज्य सरकार से मंजूरी लिए बिना कोई भी जांच नहीं कर सकती। बिहार को भी ऐसा करना चाहिए। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक को अपनी सीट पर बैठने और सामान्य कार्यवाही जारी रखने को कहा।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…