Bihar

बिहार में बदल गई जमीन दाखिल खारिज की व्यवस्था, आज से नए नियम लागू, जानें कैसे होगा काम

बिहार में दाखिल-खारिज की 1 मार्च से नई व्यवस्था लागू हो गई है। सूबे के सभी 534 अंचलों में अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी दाखिल-खारिज के मामले निपटाएंगे। यही नहीं, दाखिल-खारिज में फीफो ( फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी कि पहले आए आवेदन का निपटारा पहले करना होगा। आवेदनों का निपटारा क्रमानुसार करना अनिवार्य होगा। किसी सूरत में यह क्रम नहीं तोड़ा जा सकेगा। अभी यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच अंचलों में चल रही थी।

दाखिल खारिज की नई व्यवस्था के तहत अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी के बीच कार्य का बंटवारा हलका के अंक के आधार पर होगा। सम संख्या वाले हलका का काम राजस्व अधिकारी करेंगे तो विषम संख्या वाले हलका के दाखिल-खारिज का काम अंचलाधिकारी के जिम्मे होगा। इसके तहत निहित प्रावधान के अधीन राजस्व अधिकारी को अंचल स्तर दाखिल-खारिज याचिकाओं के निष्पादन के लिए अंचल अधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है।

दाखिल-खारिज को लंबित रखने वाले अफसर नपेंगे

पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को विशेष अभियान चलाकर निष्पादित करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को वह आयुक्त कार्यालय स्थित कक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की प्रमंडल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से निर्धारित विभिन्न मानकों पर खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एक माह के अंदर कार्य में सुधार ले आएं। पहले पुराने लंबित मामलों की समीक्षा कर दोषी अंचलाधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी कार्रवाई करें। भूमि विवाद के मामले का उच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago