बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट को 1 लाख के नगद इनाम के साथ लैपटॉप दिया जाएगा. वहीं दूसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट को 50 हजार के इनाम के साथ लैपटॉप दिया जाएगा.
वाणिज्य का रिजल्ट रहा सबसे अधिक
बिहार बोर्ड इंटर के नतीजों के अनुसार साइंस में 83.93 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए. वहीं आर्ट्स में कुल 82.74 फीसदी एवं वाणिज्य में 93.35 फीसदी सफल घोषित किए गए.
आर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा टॉपर्स लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. आर्ट्स में पूर्णिया की प्रज्ञा दूसरी टॉपर हैं. वहीं आर्ट्स में नालंदा के सौरभ तीसरे टॉपर हैं.
कॉमर्स में पहले स्थान पर दो स्टूडेंट
कॉमर्स में पहले स्थान पर दो स्टूडेंट सौम्या शर्मा और रजनीश पाठक रहे. दोनो टॉपर औरंगाबाद के रहने वाले हैं.कॉमर्स में दूसरे स्थान पर 3 छात्राएं भूमि, तनुजा और कोमल रहीं.
साइंस टापर्स की लिस्ट
साइंस में खगड़िया की आयुषी बनी टॉपरनालंदा के हिमांशु बने दूसरे साइंस टॉपर. औरंगाबाद के शुभम बने तीसरे साइंस टॉपरसारण की अदिति बनी चौथी साइंस टॉपर. अररिया की रमा बनी पांचवी साइंस टॉपर
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…
लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…
तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…