Bihar

बिहार: बारा नरसंहार के दोषी किरानी यादव को उम्रकैद की सजा, 31 साल बाद 35 लोगों को मिला न्याय

आदमी पूरे दिन दो वक्त की रोजी रोटी के लिए काम करता है और फिर थक हारकर सुकून की नींद के लिए अपने घर वापस लौट जाता है. क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आपके अपने घरों में सोए, लेकिन उनकी सुबह फिर कभी हो ही ना. कुछ ऐसा ही हुआ एक नहीं, दो नहीं बल्कि 35 भूमिहारों के साथ. 12 फरवरी, 1992 की वह काली रात, जिसे याद करके आज भी पीड़ित परिवार और घटना के बारे में सुनने वाले लोगों का रोम-रोम सिहर उठता है. कोई उस रात को याद नहीं करना चाहता, जिसने भी अपने परिवार को इस घटना में खोया, उनका यह घाव आज भी भरा नहीं है. आज भी उस रात को याद कर आंखों से आंसू बहने लगते हैं. अपने परिजनों को खो चुके लोग सालों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

एक साथ 35 भूमिहारों को सुलाया मौत के घाट

बता दें कि गया के टिकारी प्रखंड के बारा गांव में नक्सली 12 फरवरी को घूसे और 35 भूमिहारों के पहले हाथ-पैर बांधे और फिर उनके गले को रेत डाला. बहुत ही निर्मम तरीके से एक साथ इतने लोगों का नरसंहार कर दिया गया. एक ऐसी घटना, जिसके बारे में सुनकर भी रूह कांप जाए.

लोगों को मिला इंसाफ

35 भूमिहारों की हत्या के आरोप में 2 मार्च को घटना के मुख्य आरोपी किरानी यादव को सजा सुनाई गई. किरानी यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. आखिरकार 31 साल बाद लोगों को इंसाफ मिल ही गया.

आज भी गांव में नक्सलियों का आतंक बरकरार

इस घटना के बाद जहां कई लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया तो कुछ अपना सब कुछ वहीं छोड़कर सिर्फ जान बचाने के लिए वहां छोड़कर दूसरी जगह जाकर बस गए. बारा गांव के लोगों में आज भी नक्सलियों का आतंक बरकरार है. वहां के लोग उस घटना के बारे में कैमरे में बोलना तक नहीं चाहते, उन्हें डर है कि कहीं ऐसी घटना को दोबारा से अंजाम ना दिया जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से शाहपुर पटोरी रेल लाइन की मांग तेज, जंक्शन बनाने की भी उठी आवाज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर से शाहपुर पटोरी तक नई रेल लाइन निर्माण और उजियारपुर रेलवे स्टेशन…

8 मिनट ago

एसपी ने किया नगर थाने का निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर विशेष चौकसी का निर्देश; लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, निर्माणाधीन बैरक सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का किया…

48 मिनट ago

राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

2 घंटे ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

12 घंटे ago