Bihar

आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो सकता है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर आज रिजल्ट जारी कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मंगलवार 21 मार्च को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। इसके बाद से मैट्रिक के छात्र और छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार आज खत्म होने वाला है।

16 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

बता दें कि मैट्रिक परीक्षा में इस बार 16.37 लाख परीक्षा शामिल हुए थे। इसमें 8 लाख 31 हजार 213 छात्रा और 8 लाख 3 हजार 201 छात्र शामिल हुए थे। 16.37 लाख परीक्षार्थियों के लिए 1500 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

14 फरवरी से 22 फरवरी तक दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इंटर की तरह मैट्रिक का रिजल्ट भी बेहतर रहेगा।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 2022 में 31 मार्च को जारी किया गया था। बीते साल 2022 में 10वीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 099 छात्र शामिल हुए थे।

इसमें से 12 लाख 86 हजार 971 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की थी। इसे प्रतिशत में देखें को साल 2022 में बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 79.88 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

रिजल्ट आने के बाद, ऐसे कर सकेंगे अपना रिजल्ट

  • छात्र सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • रिजल्ट खुल जाएगा, अपना रिजल्ट चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते है रिजल्ट

1- biharboardonline.bihar.gov.in

2- onlinebseb.in

3- secondary.biharboardonline.com

पिछले साल परीक्षा पूरी होने के 34 दिनों के अंदर जारी हुआ था रिजल्ट

पिछले साल 2022 में बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा पूरी होने के सिर्फ 34 दिनों के भीतर 31 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया था। 2022 में बिहार बोर्ड बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक आयोजित हुई थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago