Bihar

आ गया बिहार का ‘योगी’ सम्राट चौधरी, पटना में लगे पोस्टर, जदयू बोली- बीजेपी पर शनि की साढ़े साती

सम्राट चौधरी के बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। बीजेपी के कार्यकर्ता नए जोश में आ गए हैं। पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें सम्राट चौधरी की तुलना यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से की गई है। पोस्टर में लिखा है कि बिहार का योगी, आ गया सम्राट भैया…1 1 अणे मार्ग…खाली करो, खाली करो। ये पोस्टर पटना में लगाए गए हैं।

पोस्टर में सीएम योगी से तुलना

पोस्टर के माध्यम से सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर भी हाईलाइट किया जा रहा है। आज ही सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट की है। वहीं प्रदेश प्रभारी विनोद ताबड़े से मिलें। सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को भेंट स्वरूप श्रीमदभगवत गीता की प्रति लिपि भेंट की। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।

पटना में हुआ था भव्य स्वागत

सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का पटना में भव्य स्वागत किया गया था। पटना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया था। इस दौरान सम्राट चौधरी ने बिहार से महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा किया था। और कहा था कि बीजेपी में बूथ अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष में कोई अंतर नहीं है। अब पटना में पोस्टर लगा कर बिहार में सम्राट चौधरी को बीजेपी की सीएम कैंडिडेट बताया जा रहा है।

जदयू ने पोस्टर पर कसा तंज

वहीं पोस्टर पर जदयू ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी पर शनि की साढ़े साती सवार हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से हमारा क्या रिश्ता है? हमारा रिश्ता तो झारखंड से है, उड़ीसा और बंगाल से है। पटना में सम्राट चौधरी के पोस्टर लगने के बाद से एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago