बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज यानी मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी उन्हें नए दायित्वों की बधाई दी। इसके साथ ही साथ इन दोनों नेतायों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की बिहार में क्या कुछ रणनीति रहने वाली है इसको लेकर बातचीत हुई।
इससे पहले कल सम्राट चौधरी ने अपने नए पदभार को ग्रहण किया। इस दौरान उनका बिहार की राजधानी में भव्य तरीके से स्वागत भी किया गया। इसके साथ ही अपने पार्टी कार्यकर्ता और नेतायों को संबोधित करते हुए इन्होंने उनके अंदर नई उर्जा भी भरने का काम किया। साथ ही साथ इन्होंने यह भी साफ़ कर दिया कि उनका एक ही टारगेट फिलहाल है वो है भाजपा को बिहार में सभी सीटों पर जीत हासिल करवाना।
वहीं, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जिसमें आनेवाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी थी। सम्राट चौधरी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इससे पार्टी को बिहार में मजबूती मिलेगी।
समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…