Bihar

50 सालों का सपना होगा पूरा; हसनपुर – बिथान रेल लाइन पर 110 किलोमीटर की स्पीड में दौड़ी ट्रायल ट्रेन, DRM ने कहा जल्द शुरू होगी ट्रेन सेवा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के लोगों का 50 सालों का सपना पूरा होगा। हसनपुर-सकरी 76 किलोमीटर रेल परियोजना के तहत हसनपुर-बिथान के बीच 11 किलोमीटर में रेल लाइन बनने के बाद मंगलवार को ईस्टर्न जोन के सीआरएस शुभमोय मित्रा ने रेलवे अधिकारियों की टीम के साथ नई रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान 110 किलोमीटर की स्पीड से ट्रायल ट्रेन दौड़ी।

सीआरएस निरीक्षण सफल बताया गया है। जिसके बाद इस रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। सीआरएस निरीक्षण के बाद डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि सीआरएस ने निरीक्षण में सब चीज ठीक-ठाक पाया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हसनपुर और बिथान रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा बहाल कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह से इन दोनों स्टेशन के बीच ट्रेन चलने लगेगी। इन दोनों स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने से इस इलाके के लोगों का 50 सालों का सपना पूरा होगा।

गौरतलब है कि वर्ष 1975 में तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा ने इस रेलखंड पर शिलान्यास किया था। हालांकि बाद में रामविलास पासवान ने भी दोबारा से इस खंड का शिलान्यास किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago