Bihar

विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान आज, भाजपा और महागठबंधन में कांटे के टक्कर के आसार

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोग की ओर से पांचों सीट के लिए 27 जिलों के 281 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य में कोसी, गया और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कम है। वहीं, गया और सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या अधिक है। निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो प्रति निर्वाचन क्षेत्र करीब 20-20 हजार मतदाता हैं। जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रति निर्वाचन क्षेत्र करीब एक लाख 20 हजार मतदाता हैं।

विधान परिषद की सीटों पर निर्वाचन का काम वरीयता के आधार पर किया जाता है। ऐसे में हर मत का मूल्य होता है। शुक्रवार को मतदान के बाद पांच अप्रैल को सभी निर्वाचन क्षेत्रों के प्रमंडलीय मुख्यालय में मतों की गिनती होगी। पांचों निर्वाचन क्षेत्रों में 48 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर किया संपर्क

पांच सीटों के प्रत्याशियों ने गुरुवार को आखिरी बार घर- घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने का प्रयास किया। निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगडि़या, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में फैला हुआ है।

वहीं, सारण स्नातक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सिवान जिले शामिल हैं। गया शिक्षक व गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, भोजपुर और बक्सर जिले शामिल हैं।

स्नातक और शिक्षक कोटे की सीटों के जरिए भाजपा विधान परिषद में सबसे बड़ा दल बनने के प्रयास में है। पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा, जिनमें से पार्टी के खाते में मात्र एक सीट है। उसका प्रयास इनमें से अधिसंख्य सीटों को जीत कर उच्च सदन में संख्या बल के लिहाज से बड़ा दल बनने की ओर है।

भाजपा और महागठबंधन में कांटे के टक्कर के आसार

इसी आशा और रणनीति के तहत भाजपा ने पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी दिए हैं। वर्तमान में चुनाव वाली पांच में से तीन सीटें अभी जदयू के पास हैं और एक भाजपा के खाते में। इनके अलावा सारण की सीट भाकपा से विधान पार्षद रहे केदार पांडेय के निधन से रिक्त हुई है। भाजपा और महागठबंधन के बीच इन पांचों सीटों पर कांटे की टक्कर के आसार हैं।

विधान परिषद में अभी सर्वाधिक 24 सदस्य जदयू के हैं। भाजपा उससे एकमात्र कम की सदस्य संख्या वाली पार्टी है। महागठबंधन की ओर से तीन सीटों पर जदयू, एक सीट पर राजद और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दिवंगत केदार पांडेय के पुत्र पुष्कर आनंद भाकपा के प्रत्याशी हैं।

राजद के प्रत्याशी पुनीत सिंह पार्टी के प्रदेश जगदानंद सिंह के पुत्र हैं। 75 सदस्यीय विधान परिषद में वर्तमान में दो सीटें रिक्त हैं। इसमें एक सीट जदयू छोड़ने और एमएलसी की सदस्यता से उपेंद्र कुशवाहा के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हैं। वहीं, दूसरी सीट केदार पांडेय के निधन से रिक्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

22 मिनट ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

5 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

10 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

11 घंटे ago