Samastipur

रामनवमी पर बाबा केवल धाम पहुंचे सुशील मोदी, धर्मशाला निर्माण के लिए सांसद मद से 10 लाख रुपये की घोषणा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गुरुवार को अखाड़ा घाट गांगमोहन में बाबा केवल महराज की पूजा अर्चना की। इसके बाद आयोजित सभा में अखाड़ाघाट के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन देने के साथ यात्रियों के ठहराव के लिए सांसद निधि से धर्मशाला बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास होगा तभी राजकीय मेले का मकसद पूरा हो सकेगा। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं, मगर उनके ठहराव के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गयी है। स्थानीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस दिशा में प्रयास नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र का विकास होता है तो यहां रहने वाले लोगों को रोजगार की सुविधा भी मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के निषाद समाज सहित सभी जाति धर्म के लोगों के लिए काम कर रही है। निषाद समाज को भाजपा ने हमेशा से अपने साथ जोड़कर रखा है। इससे पहले मेला समिति के अध्यक्ष रामाश्रय साहनी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का स्वागत किया।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

11 घंटे ago