Bihar

25 मार्च को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चैती छठ, जानें इस पर्व का महत्व

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

इस साल सावन महीने में अधिकमास होने से हिन्दुओं के सभी प्रमुख पर्व-त्योहारों पर इसका विशेष असर देखने को मिल रहा है. मार्च महीने में ही चैत्र नवरात्र, चैती छठ और राम नवमी संपन्न हो जायेगा. इस महीने के अंतिम सप्ताह में वासंतिक नवरात्र तथा चैती छठ महापर्व होगी. इसलिए इस बार पिछले साल के मुकाबले 11 दिन पहले ही चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है.

चैत्र माह का महत्व

ज्योतिषाचार्य शंभू प्रसाद ने बताया शास्त्रों के अनुसार सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी. वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र से मानी जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी महीने की प्रतिपदा को भगवान विष्णु के दशावतार से पहले अवतार मतस्यावतार अवतरित हुए और जलप्रलय के बीच घिरे मनु को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया था. प्रलय के बाद नयी सृष्टि का आरंभ हुआ.

शक्ति व भक्ति का प्रतीक है चैत्र नवरात्र

राकेश झा ने बताया कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत और शक्ति व भक्ति के प्रतीक चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च यानी बुधवार को उत्तरभाद्रपद नक्षत्र व शुक्ल योग में हो रहा है. श्रद्धालु कलश स्थापना से लेकर विजयादशमी तक भगवती की उपासना करेंगे. लंका में राक्षसों का संहार कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक इसी दिन किया गया था.

चैती छठ में बन रहा कृतिका नक्षत्र व प्रीति योग

राकेश झा के अनुसार चैत्र शुक्ल चतुर्थी 25 मार्च यानी शनिवार को नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू हो रहा है. रविवार 26 मार्च को कृतिका नक्षत्र व प्रीति योग में व्रती पूरे दिन उपवास कर संध्याकाल खरना की पूजा करेंगी. वही चैत्र शुक्ल षष्ठी 27 मार्च यानी सोमवार को रोहिणी नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग में सूर्यदेव को सायंकालीन अर्घ दिया जायेगा. प्रातःकालीन अर्घ 28 मार्च को चैत्र शुक्ल सप्तमी के साथ मृगशिरा नक्षत्र व सौभाग्य योग में होगा.

30 को मनेगी रामनवमी

चैत्र शुक्ल नवमी को पुनर्वसु नक्षत्र व सिद्धि योग में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव 30 मार्च को मनाया जायेगा. इस दिन गुरु-पुष्य योग, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

11 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

12 घंटे ago