Bihar

बिहार: अभी 2 दिन और बरसेगी आफत की बारिश, लीची-आम और गेंहू की फसल पर असर

बिहार के मौसम में पिछले दो दिनों से बदलाव आया है. बारिश और तेज हवा के कारण आम-लीची और गेंहू की फसल को खास नुकसान हुआ है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में बिहार में बारिश के आसार लगातार बने हुए हैं. प्रदेश के पूर्वी हिस्सों मसलन भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है. शेष बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश होती रहेगी. ठनका की पूरी आशंका है. हालांकि ओला वृष्टि की आशंका काफी कम है. इसके बाद भी किसानों की जान सांसत में हैं. सोमवार को प्रदेश के अधिकतरहिस्सों में लाइटनिंग के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे से हवा चलेगी. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार की शाम से अनुमान है कि पछुआ हवा चलने लगे. इससे मौसम साफ हो सकता है.

किसानों को करोड़ों की क्षति की आशंका

खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो गयी है. फसलों में दाने भी आ चुके हैं. दानेदार पौधों को बारिश से काफी नुकसान होगा. वहीं सरसों, अरहर, मसूर, खेसारी की फसल की कटाई हो चुकी है. अधिकांश जगहों पर काटी गयी फसल खेतों में ही पड़ीहै. खेतों में पड़ी इन दलहनी फसलों के सड़ने की आशंका किसानों को चिंतित करने लगी है. फसलों के सड़ने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा. सरकार की ओर से क्षति की रिपोर्ट मंगयी जा रही है. वहीं किसानों का कहना है कि गेहूं-दलहनी समेत आम व लीची की फसल को मिलाकर करोड़ों रुपये की फसल का नुकसान हुआ है.

राज्य के आठ जिलों में नहीं हुई बारिश

राज्य के आठ जिलों में बारिश नहीं हुई, उनमें सहरसा, भागलपुर,कटिहार , गया, बक्सर, अरवल,जहानाबाद, औरंगाबाद और कैमूर में पानी की एक बूंद भी नहीं बरसती है. उल्लेखनीय है कि बिहार में इस साल शीतकालीन बारिश केवल एक मिलीमीटर दर्ज की गयी थी. इसकी तुलना में मार्च के एक ही दिन में ही सात मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है. यह सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक है.

बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में विशेष रूप से दिन के तापमान में पिछले 36 घंटे में आठ से 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं न्यूनतम तापमान में औसतन चार से पांच डिग्री तापमान की कमी दर्ज की गयी है. फिलहाल प्रदेश का अधिकतम तापमान वाल्मीकि नगर में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को मोतिहारी में 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

सड़क पर पैदल चलने वालों को खास सुविधा, मिलेगा उचित सम्मान; सीएम नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते…

2 घंटे ago

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की काॅपियों के जांच की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा, 2026 की कापियों की जांच (मूल्यांकन ) कराने की…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

14 घंटे ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

15 घंटे ago