समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ नई पार्टी बनाने का उपेंद्र कुशवाहा ने किया एलान, MLC से भी देंगे इस्तीफा

बिहार में नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की तनातनी ने नया मोड़ ले लिया है। आखिरकार बगावती तेवर अपनाए उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। कुशवाहा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे आज से नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को राज्य चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जॉर्ज फर्नाडिंस के कारण नीतीश कुमार मुखिया बने थे। उस समय जनता तबाह थी। हमने बिहार की जनता को उस हालात से निकालने के लिए 10-12 साल तक संघर्ष चला। हम सब साथ रहे। बिहार को खौफनाक मंजर से निकालने में पूरी ताकत लगा दी।

IMG 20220723 WA0098

कुशवाहा ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उस समय नीतीश जी ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन अंत भला तो सब भला होता है। बाद में अंत भला नहीं हुआ। आज जिस ओर नीतीश कुमार चल पड़े हैं, वो बहुत बुरा है। आज से नई शुरुआत होगी। बड़े फैसले के लिए साथियों के लिए बुलाया है।

new file page 0001 1IMG 20230217 WA0086

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20221203 WA0074 01IMG 20230109 WA00071 840x760 1Post 193 scaled