Bihar

तेजस्वी ने कर दिया साफ़ बिहार ने नहीं होगा कैबिनेट का विस्तार, बोले.. CM नीतीश ने भी कर लिया तय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के द्वारा कैबिनेट विस्तार की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के तरफ से यह दावा भी किया जा रहा था खरमास के बाद मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार करेंगे। इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने यह साफ़ कर दिया है कि, कैबिनेट का विस्तार को लेकर क्या निर्णय लिया गया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, कांग्रेस के मांगों को लेकर अभी कोई भी विचार नहीं किया गया है। फिलहाल कोई भी कैबिनेट का विस्तार नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि, मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिकार इस बात की चर्चा कहां से निकल कर सामने आई है। यह यह साफ़ कर देता हूं कि, अभी इसको लेकर गठबंधन के अंदर कोई भी बात नहीं हुई है।

मालूम हो कि, जबसे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कमान अखिलेश प्रसाद सिंह ने संभाला है तबसे वो नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की लगातार डिमांड कर रहे हैं। प्रदेश की कमान संभालन के बाद अपनी पहली प्रेस कॉफ्रेंस में ही उन्होंने यह मांग उठा दी थी।अखिलेश प्रसाद ने कहा कि विधानसभा में अपने विधायकों की संख्या के आधार पर कैबिनेट में कांग्रेस के चार मंत्री पद मिलने चाहिए। इस संबंध में सीएम नीतीश कुमार से मैंने बात की है और उन्होंने आश्वासन भी दिया है।

वहीं, सीएम ने भी यह साफ़ कर दिया था कि, मंत्रिमंडल विस्तार जो होगा वो राजद कोटा के दो मंत्री जो हटे थे उन्हें भरा जाएगा। साथ ही कांग्रेस को भी जगह दी जाएगी। लेकिन इसे मंत्रिमंडल विस्तार नहीं कहा जा सकता है, यानी नीतीश कुमार ने साफ-साफ इशारा किया है कि बिहार में मंत्रिमण्डल का विस्तार तो होगा लेकिन जो राजद कोटे की सीट खाली थी उसे और कांग्रेस को एक जगह और मिल सकती है।

आपको बताते चलें कि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब आरजेडी कोटे से तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया। विधायकों की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए उसके सर्वाधिक 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, बाद में सुधाकर सिंह और कार्तिक कुमार को विवादों के बाद कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा। इसके अलावा नीतीश की पार्टी जेडीयू से 11, कांग्रेस से 2, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा से 1 और एक निर्दलीय विधायक मंत्री बने। वाम दलों ने सरकार को बाहर से सपोर्ट दे रखा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

3 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

4 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

5 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

14 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

15 घंटे ago